Home कांकेर उजियारा अभियान के तहत अवैध महुआ शराब बिक्री पर सख्त कार्यवाही

उजियारा अभियान के तहत अवैध महुआ शराब बिक्री पर सख्त कार्यवाही

0

 

🔷08 लीटर देशी महुआ शराब के साथ किया गया आरोपिया को गिरफ्तार।

Ro.No - 13759/40

 

🟦 घटना का विस्तृत विवरण :–

◽पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू एवं उप पुलिस अधीक्षक (डीआरजी) श्री अविनाश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

◽इसी क्रम में दिनांक 31.03.2026 को थाना नरहरपुर प्रभारी निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड क्रमांक 02 नरहरपुर में एक महिला अपने घर में अवैध रूप से देशी महुआ शराब बिक्री हेतु रखी हुई है।

◽सूचना की पुष्टि कर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर विधिवत रेड कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान आरोपी के घर से कुल 08 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की गई। उक्त शराब को गवाहों के समक्ष जप्ती पंचनामा तैयार कर विधिवत जप्त किया गया। आरोपिया के विरुद्ध अपराध क्रमांक 75/2026 धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम कायम कर दिनांक 31.03.2026 को गिरफ्तार किया गया।

 

🔷गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण एवं अपराधिक रिकार्डः–

श्रीमति हिमेश्वर मण्डावी पति शिवचरण उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 02 नरहरपुर थाना नरहरपुर जिला उ.ब. कांकेर (छ.ग.)

 

🔷 बरामदगी का विवरण :–

🔸 05 लीटर क्षमता वाली लाल जरकीन में भरा 03 लीटर देशी महुआ शराब।

🔸 05 लीटर क्षमता वाली पीली जरकीन में भरा 05 लीटर देशी महुआ शराब।

🔸 कुल मात्रा – 08 लीटर

🔸 अनुमानित कीमत – ₹800/-

 

🔷पुलिस टीम का विवरण :-

निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल थाना प्रभारी नरहरपुर, सउनि पलदुराम मण्डावी, प्र.आर. 1428, 1200, आर. 1090, 728, महिला आर. 156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here