Home Blog “एमसीबी में स्वास्थ्य क्रांति की शुरुआत: मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया...

“एमसीबी में स्वास्थ्य क्रांति की शुरुआत: मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया फिजियोथेरेपी कॉलेज निर्माण का भूमिपूजन ”

0

1393.71 लाख की लागत से बनेगा कॉलेज, युवाओं को मिलेगा रोजगार और मरीजों को बेहतर इलाज

एमसीबी/04 अप्रैल 2026। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए आमाखेरवा ग्राउंड, मनेंद्रगढ़ में नवीन फिजियोथेरेपी कॉलेज के निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ। इस परियोजना की कुल लागत 1393.71 लाख रुपये निर्धारित की गई है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं मनेंद्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

Ro.No - 13759/40

कार्यक्रम में फिजियोथेरेपी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य राहुल जैन ने फिजियोथेरेपी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह आधुनिक चिकित्सा का एक अहम हिस्सा है, जो शारीरिक समस्याओं के उपचार में अत्यंत प्रभावी है।

अपने संबोधन में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि एमसीबी जिले में विकास कार्य लगातार गति पकड़ रहे हैं और यह कॉलेज स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा, “हम जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं। विकास केवल घोषणा नहीं, बल्कि जमीन पर दिखाई देता है।”
उन्होंने आगे बताया कि जल्द ही जिले में नर्सिंग कॉलेज का कार्य भी शुरू किया जाएगा और मेडिकल कॉलेज सहित अन्य स्वास्थ्य संस्थानों का निर्माण तेजी से किया जाएगा।
मंत्री ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जिले को कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की स्वीकृति मिली है। उन्होंने जानकारी दी कि 108 संजीवनी एम्बुलेंस सेवा के तहत जिले को 12 नई एम्बुलेंस प्राप्त हुई हैं, जिससे आपातकालीन सेवाएं और सशक्त होंगी।
इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पीएम जनमन योजना के अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं।
उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में जिले में सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे लोगों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष नई लेदरी वीरेंद्र सिंह राणा, नगर पंचायत अध्यक्ष झगराखंड रीमा यादव, सरपंच बुद्धू सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल केसरवानी, लखन लाल श्रीवास्तव, जिला महामंत्री आशीष मजूमदार, जिला उपाध्यक्ष आशीष सिंह, जिला मीडिया प्रभारी रामचरित द्विवेदी, जिला मंत्री प्रवीण सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अंकित शर्मा, चिरमिरी मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम सोनकर, रीत जैन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here