Home Blog कमल हासन ने पीड़ितों को बताया लापरवाह, जहरीली शराब से 57 की...

कमल हासन ने पीड़ितों को बताया लापरवाह, जहरीली शराब से 57 की गई जान, मनोरोग केंद्र बनाने की मांग उठाई

0

Kamal Haasan called the victims careless, 57 died due to poisonous liquor, raised the demand to build a psychiatric center

सुपरस्टार और मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) के नेता कमल हासन ने रविवार को तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में जहरीली शराब के पीड़ितों से मुलाकात की। पीड़ितों से मिलने के बाद कमल हासन ने कहा कि शराब पीने में पीड़ितों ने लापरवाही बरती। पीड़ितों को यह समझना चाहिए कि वे अपनी सीमा पार कर लापरवाह हो गए हैं। उन्होंने कहा कि खुद को संयमित रखना समय की मांग है।

Ro.No - 13759/40

मनोरोग केंद्र बनाने का किया अनुरोध

कमल हासन ने कहा कि पीड़ितों को सावधान रहना होगा और अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। कमल हासन ने प्रदेश सरकार से मनोरोग केंद्र बनाने का अनुरोध किया है ताकि पीड़ितों को इस त्रासदी से बाहर निकालने में परामर्श दिया जा सके।

हर चीज की अधिकता खराब होती है

कमल ने कहा कि शराब का सेवन कभी-कभार होना चाहिए। पीड़ितों को यह समझने चाहिए कि हर चीज की अधिकता खराब होती है… चाहे वह चीनी हो या शराब। उन्होंने कहा कि शराब पीकर गाड़ी चलाना और कार्यालय जाना सही नहीं है। मगर जल्द ही यह संस्कृति का हिस्सा बन सकता है।

अब तक 57 की मौत, 200 से अधिक अस्पताल में

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले में जहरीली शराब पीने की वजह से अब तक 57 लोगों की मौत हो गई है। 200 से अधिक लोग अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। उधर, मद्रास उच्च न्यायालय ने राज्य की डीएमके सरकार को आड़े हाथों लिया। हाईकोर्ट ने राज्य में अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए किए गए उपायों पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। बता दें कि पिछले साल वेलुपुरम जिले में भी 22 लोगों की जान चली गई थी।

स्वास्थ्य का ख्याल रखने की सलाह

उन्होंने कहा कि इन पीड़ितों को समझना होगा कि उन्होंने अपनी सीमा पार कर ली है और वे लापरवाह हैं। उन्हें सावधान रहना होगा। उन्हें अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। मेरा सरकार से अनुरोध है कि वे मनोरोग केंद्र बनाएं, जो उन्हें परामर्श देंगे। उन्हें कभी-कभार शराब पीनी चाहिए, अगर पीना है तो सामाजिक तौर पर, लेकिन उन्हें यह समझना चाहिए कि किसी भी रूप में सीमा पार करना चाहे वह चीनी हो या कुछ और बुरा है।

जहरीली शराब से 53 लोगों की हुई मौत

कमल हासन ने यह भी कहा कि शराब के मामले में जो लोग अपनी सीमा पार कर चुके हैं, उनके पुनर्वास के लिए प्रावधान होना चाहिए। एमएनएम प्रमुख ने यह भी कहा कि आप यह नहीं कह सकते कि हम इसे दूर कर देंगे। यह वहां है, इसे ठीक से चलाना होगा। तमिलनाडु राज्य के अधिकारियों के अनुसार, शनिवार को कल्लाकुरिची शराब मामले में कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई और 193 को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले के कारण सत्तारूढ़ डीएमके को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा है। तमिलनाडु विधानसभा ने इस मामले तथा राज्य में अवैध शराब की आपूर्ति पर चर्चा की मांग की है।

अवैध शराब के खिलाफ अभियान

राज्य में विपक्ष के नेता एडापड्डी पलानीसामी ने कहा कि विधानसभा में मामले पर ध्यान न देना लोकतंत्र की हत्या है। तमिलनाडु पुलिस पूरे राज्य में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रही है। तिरुचिरापल्ली जिले में पुलिस ने कम से कम 250 लीटर अवैध शराब जब्त कर उसे नष्ट कर दिया। वहीं बात करें अभिनेता की आने वाली फिल्मों में बारे में तो वे ‘इंडियन 2’ और प्रभास के साथ ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here