Home Blog कलेक्टर जनदर्शन में 49 आवेदन प्राप्त

कलेक्टर जनदर्शन में 49 आवेदन प्राप्त

0

49 applications received in Collector’s public hearing

ग्राम कुरसेल में सीसी रोड और सामुदायिक भवन निर्माण की मांग

Ro.No - 13759/40

उत्तर बस्तर कांकेर 15 जुलाई 2025/ जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों ने अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर कुल 49 आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के लिए निर्देशित किया।

जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में अंतागढ़ तहसील के ग्राम कुरसेल से सुरेन्द्र भण्डारी, राजू दर्रो और राजा कोरेटी ने सीसी रोड़ निर्माण, कच्ची सड़क और सामुदायिक भवन निर्माण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। इसी प्रकार विभिन्न क्षेत्रों के ग्रामीणों ने पीएम आवास दिलाने, भूमि सीमांकन कराने, पेंशन दिलाने, स्थानांतरण कराने, कृषि भूमि का कब्जा हटाने, युक्तियुक्तकरण के तहत स्थानांतरण रोकने, टावर जलने, कब्जा हटाने, एरियश राशि दिलाने, राशन कार्ड दिलाने जैसे विभिन्न प्रकार की मांगों व समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुर्रे, श्री ए.एस. पैकरा सहित सभी अनुविभाग के अधिकारी एवं जिला स्तर के अधिकारीगण मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here