There is a queue in the district to get the poverty line certificate
पुसौर / अपने बच्चों के षिक्षा दीक्षा के लिये सभी पालक इन दिनों काफी संवेदनषील है इसलिये षिक्षा संबंधित षासन द्वारा सुझाये गये हर सुविधा का लाभ लेते हुये अपने बच्चे को उचित तालिम देना चाहता है फलतः आजकल जनपद कार्यालय में प्रतिदिन दर्जनों लोग गरीबी रेखा प्रमाण पत्र लेने पहुंच रहे हैं। एक गरीबी रेखा प्रमाण पत्र वितरण करने में 3 से 4 घंटे लग रहे हैं जिससे संबंधित पालक माता पिता अपने बच्चे के साथ इतने समय तक रूकना पड रहा है। पुसौर जनपद कार्यालय के उपर फ्लोर में गरीबी रेखा प्रमाण पत्र मिलने की जानकारी आ रहे पालकों को नहीं होती जो किसी को पुछ कर वे उपर जाते हैं और वहां इन्हें घंटो बैठना पडता है। बताया जाता है कि यह एडमिषन का समय है इसलिये पालकों को इस प्रमाण पत्र के लिये आना पड रहा है यदि समय सीमा में यह प्रमाण पत्र नहीं मिलेगा तो एडमिषन भी नहीं हो पायेगा। ये समय क्यों लग रहा है ये तो पता नहीं लेकिन इसके प्रभारी सहायक सीईओ कुल मित्र बताते हैं कि रिकार्ड खोजना पडता है इसलिये समय लगता है। इस तथ्य पर जानकार बताते हैं कि यदि इससे जुडे अधिकारी कर्मचारियों द्वारा तत्परता दिखाया जाता तो षायद समय नहीं लगता।



