उत्तर बस्तर कांकेर 18 मई 2026/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा ग्राम पंचायत उप निर्वाचन 2026 के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विकासखण्ड कांकेर के ग्राम पंचायत कन्हारपुरी क्षेत्र तथा तालाकुर्रा क्षेत्र के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी कांकेर श्री पौरस वेन्ताल और श्री अभिषेक देवांगन को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। नियुक्त सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में निर्वाचन अवधि के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार रहेंगे। क्षेत्र में घटित होने वाली प्रतिदिन की घटनाओं की जानकारी संबंधित अनुभाग क्षेत्र के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी को अनिवार्य रूप से प्रेषित करेंगे।
Ro.No - 13759/40


