Home Blog जिला स्तरीय स्वास्थ्य शिविर 15 अक्टूबर को

जिला स्तरीय स्वास्थ्य शिविर 15 अक्टूबर को

0

District level health camp on October 15

उत्तर बस्तर कांकेर, 13 अक्टूबर 2025/ राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) अंतर्गत जिला स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध जिला चिकित्सालय कांकेर में 15 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से सायं 04 बजे तक किया जाएगा। उक्त शिविर में रायपुर एन.एच.एम.एम.आई. नारायणा हॉस्पिटल के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. किंजल बक्शी बाल हृदय रोग विशेषज्ञ एवं अन्य विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.सी. ठाकुर ने चिरायु दलों एवं अन्य विभागों से समन्वय बनाकर लाभार्थियों को स्वास्थ्य शिविर में लाभ पहुंचाने के लिए निर्देशित किया है। साथ ही पालकों से अपील की है कि शिविर में आकर वे अपने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य कराएं।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here