Parent-teacher mega meeting will be organized in the district on August 6
कलेक्टर ने लगाई जिले एवं विकासखंड के अधिकारियों की ड्यूटी
नारायणपुर,– छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार बच्चों के शारीरिक मानसिक एवं संर्वागिण विकास के लिए विद्यालय एवं पालकों की मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए बच्चों की संपूर्ण गतिविधियों को अवगत कराने के उद्देश्य से पालक- शिक्षक मेगा बैठक नियमित रूप से कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं जिसके फल स्वरुप कलेक्टर श्री बिपिन मांझी के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी श्री लखनलाल धनेलिया जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा नारायणपुर के अध्यक्षता में जिला पंचायत के सभा कक्ष में जिले के समस्त 69 संकुल प्राचार्य एवं संकुल समन्वयको का बैठक आयोजित किया गया, जिसमें समस्त संकुल प्राचार्य संकुल समन्वयक उपस्थित थे। जिले में पालकों के साथ बेहतर संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से यह बैठक रखा गया है। पालकों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करते हुये उन्हें बच्चों की प्रति जागरूक करने एवं बच्चों के विकास के प्रति अवगत करते हुए संयुक्त रूप से परिणाम के लिये प्रयास करने के लिए पालक शिक्षक बैठक नियमित रूप से कराए जाने के लिए रूपरेखा के साथ ही आवश्यक कार्य योजना तैयार कर समुचित क्रियान्वयन सुनिश्चित करने संबंधी विस्तृत चर्चा कर मार्गदर्शन दिया गया। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया गया कि इन उद्देश्यों की पूर्ति हेतु क्षेत्र के साथ 2024-25 में पालक शिक्षक की अहम बैठक इस शिक्षा सत्र में तीन बार आयोजित किया जाना है। प्रथम बैठक पालक-शिक्षक मेगा बैठक संकुल स्तर पर 6 अगस्त को आयोजित होगी, द्वितीय बैठक विद्यालय स्तर पर तिमाही परीक्षा के बाद 10 दिवस के भीतर तथा तृतीय बैठक छ:माही परीक्षा के बाद 10 दिवस के भीतर आयोजित की जाएगी, विद्यालय में आयोजित की जाने वाली पालक शिक्षक बैठक का उद्देश्य बच्चों के शारीरिक मानसिक एवं सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय एवं पालकों की बीच बेहतर संबंध स्थापित करना बच्चों की संपूर्ण गतिविधियों से पालको को अवगत कराना है जिससे कि बच्चों को सतत प्रेरणा एवं उचित मार्गदर्शन मिल सके शिक्षक एवं पालकों के संयुक्त प्रयास से बच्चों में पढ़ाई के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाना राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप ड्रॉप आउट रोकने के लिए पालकों की भूमिका सुनिश्चित करना बच्चों की काउंसलिंग कर उन्हें परीक्षा के तनाव से मुक्त कराना प्रथम बैठक पालक शिक्षा का आयोजन पूरे राज्य में एक साथ 6 अगस्त को किए जाने का निर्देश है। इस संबंध में कलेक्टर द्वारा जिले के समस्त अधिकारी एवं विकासखंड के अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है एवं संकुल प्राचार्य एवं संकुल समन्वयको को निर्देशित किया गया है कि शिक्षक पालक बैठक के जोर-शोर से प्रचार प्रसार करते हुए कोटवार के माध्यम से पंचायत स्तर पर मुनादी भी कराया जाए।



