Home Blog पत्थरी पारा डोडकवाही में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया हनुमान...

पत्थरी पारा डोडकवाही में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, महाभंडारे में उमड़े श्रद्धालु

0

कांकेर । लखनपुरी क्षेत्र के पत्थरी पारा डोडकवाही में संकटमोचन श्री हनुमान जन्मोत्सव का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर स्थानीय हनुमान मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा।

जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर समिति और ग्रामवासियों द्वारा विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंदिर परिसर हनुमान जी के जयकारों से गूंज उठा। सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर धर्म लाभ उठाया।

Ro.No - 13759/40

पूजा और आरती के पश्चात महाभंडारे का आयोजन किया गया। इस प्रसादी वितरण कार्यक्रम में गाँव सहित आसपास के क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को भव्य रूप दिया।

यह कार्यक्रम समस्त ग्रामवासी पत्थरी पारा डोडकवाही के सामूहिक सहयोग से संपन्न हुआ। आयोजन में मुख्य रूप से जयसिंग नागवंशी, गंगाधर कुवरवंशी, रजऊ सुरोजिया, बलराम नागवंशी, अशोक सुरोजिया, धर्मेंद्र सुरोजिया, संभु गंगबेर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here