📍 जिला – उत्तर बस्तर कांकेर
📅 दिनांक – 03.04.2026
♦️ श्री निखिल राखेचा पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन में जिला कांकेर में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इस अभियान के तहत जिले के समस्त थाना एवं चौकी में ड्यूटी के दौरान उपयोग हेतु रेडियम पट्टी युक्त जैकेट, बेटन लाइट एवं सोल्डर लाइट का वितरण किया गया है।
🔷 जिला कांकेर पुलिस द्वारा यह पहल मुख्य रूप से निम्न उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए की गई है—
➡️ सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना।
➡️ यातायात नियंत्रण को अधिक प्रभावी बनाना।
➡️ रात्रिकालीन ड्यूटी को सुरक्षित एवं सुगम बनाना।
➡️ वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना।
🔷उपकरणों का विवरण एवं उपयोगिता
🔹 रेडियम पट्टी युक्त जैकेट
रात्रि एवं कम दृश्यता (फॉग/अंधेरा) की स्थिति में पुलिसकर्मी दूर से ही स्पष्ट दिखाई देंगे। इससे वाहन चालक समय रहते सतर्क हो सकेंगे, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी।
🔹 बेटन लाइट
इस लाइट के माध्यम से पुलिसकर्मी वाहन चालकों को रुकने, आगे बढ़ने या दिशा बदलने के स्पष्ट संकेत दे सकेंगे। विशेष रूप से रात्रि के समय यातायात नियंत्रण में यह अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।
🔹 सोल्डर लाइट
चेकिंग के दौरान बेहतर रोशनी उपलब्ध कराकर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की सुरक्षित एवं प्रभावी जांच सुनिश्चित करेगी। यह उपकरण अंधेरे क्षेत्रों में ड्यूटी को आसान बनाता है।
🔷कांकेर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है
➡️ यातायात नियमों का पालन करें।
➡️ वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें।
➡️ रात्रि में हाई बीम का अनावश्यक उपयोग न करें
➡️ पुलिस द्वारा दिए गए संकेतों का पालन करें।
🔹 कांकेर पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी 🚔



