Home Blog परशु सेना के तत्वाधान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर लोखंडी में महा...

परशु सेना के तत्वाधान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर लोखंडी में महा आरती एवं भोज का हुआ भव्य आयोजन

0

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी*

मस्तूरी।समग्र ब्राह्मण समाज एवं परशु सेना बिलासपुर द्वारा आयोजित भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के चार दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिवस लोखंडी स्थित आशीर्वाद भवन में अंचल के प्रथम भगवान श्री परशुराम जी के विशाल विग्रह की विप्रजनों ने पूजा अर्चना एवं महाआरती की प्रसाद एवं स्वरूचि भोज का आयोजन किया गया
मंच के संगठन सचिव पं सुदेश दुबे साथी ने बताया कि प्रातः 11 बजे समाज सेवा में अग्रणी कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच छत्तीसगढ़ द्वारा नवनिर्मित आशीर्वाद भवन तुर्काडीह रोड लोखंडी में भगवान श्री परशुराम जी मंदिर परिसर में मंच के प्रदेश पदाधिकारियों, एवं उपस्थित नगर एवं आसपास के विप्र जनों के विशाल समूह ने भगवान श्री परशुराम जी की विशाल प्रतिमा की पूजा अर्चना एवं महाआरती की एवं प्रसाद वितरण किया गया
इस अवसर पर सरकंडा बिलासपुर निवासी सेवा निवृत्त पोस्ट मास्टर पं नर्मदा प्रसाद पाण्डेय एवं श्रीमती किशोरी पांडेय ने मंच के प्रदेशाध्यक्ष बी के पान्डेय को आशीर्वाद भवन के नवनिर्माण में सहयोग स्वरूप पांच लाख रुपए दान स्वरूप प्रदान किया
विभिन्न विप्र संगठनो के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया
कार्यक्रम का सफल संचालन सुदेश दुबे साथी एवं शास्वत शैकी तिवारी ने किया
अंत में आभार प्रदर्शन युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष अमित तिवारी ने किया

Ro.No - 13759/40

इस अवसर पर संतोष पाण्डेय, सुषमा बाजपेयी, पूर्व विधायक शैलेश पान्डेय,अनूप पांडेय, आदित्य त्रिपाठी, राजेश पाण्डेय, मनोहर लाल मिश्र, श्रीमती रश्मि लता मिश्रा, लक्ष्मी कांत दीक्षित, आलोक त्रिवेदी , दिनेश बाजपेयी,कमलेश मिश्र,प्रभात अवस्थी, सुरेन्द्र तिवारी,डा राजीव अवस्थी, करूणा शंकर अवस्थी, जितेन्द्र पांडेय संतोष मिश्र, बृजेश तिवारी,चूक्की तिवारी,डा उषा किरण बाजपेयी,चन्द्र प्रकाश बाजपेयी, पूनम शुक्ला,डा प्रदीप शुक्ला,विनय शर्मा, राजकुमार तिवारी शिवा मिश्र अरविंद दीक्षित, प्रशांत तिवारी, सुशील धर दीवान, प्रदीप शर्मा, अनुराग पांडेय,पवन तिवारी,शरद शुक्ल,मनोज शुक्ला,प्रतीक तिवारी, सिद्धांत दुबे,
सहित बड़ी संख्या में विप्र जन उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी
पं सुदेश दुबे साथी
प्रदेश संगठन सचिव ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here