Meeting on the progress of PM housing construction
पुसौर / पुसौर जनपद क्षेत्र के 89 पंचायतों में पीएम आवास का निर्माण कार्य जारी है वहीं कितने पुर्ण हुये और कितने स्वीकृत होने वाले हैं और कितने निर्माण पुर्ण नहीं करने की स्थिति में संबंधित राषि रिकवरी किये जा सकते हैं ऐसे तमाम तथ्यों पर बिते दिनांक को जनपद कार्यालय के सरपंच सदन में पीएम आवास प्रभारी बद्री नाथ पटेल द्वारा पंचायतों के रोजगार सहायकों के साथ बैठक किया गया और इनसे बिन्दुवार जानकारी ली गई। ज्ञात हो कि इन दिनों षासन पीएम आवास को लेकर काफी संवेदनषील है इसलिये हर वो पात्र हितग्राही को इसका लाभ दिलाना चाहता है इसलिये इसकी नियमित जानकारी के साथ मानीटरींग की जा रही है जिसमें जिला मुख्यालय के अधिकारी भी इसकी तस्दीक करते रहे हैं ज्ञात हो कि सचिवों का हडताल चल रहा है इसलिये रोजगार सहायकों की जिम्मेदारी बढ गई है। इस संबंध में पीएम आवास प्रभारी बद्रीनाथ पटेल ने बताया कि पीएम आवास निर्माण को लेकर पुसौर जनपद समुचे जिले में कहीं भी पिछे नहीं है जिसकी भौतिक सत्यापन कई बार किया जा चुका है।



