नारायणपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष रुपसाय सलाम ने किसान, मातृशक्ति व तेंदूपत्ता श्रमिक क्रो आर्थिक लाभ के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि किसानों के खाते में समर्थन मूल्य की अंतर राशि 917 रुपये सीधे डालकर किसानों का सम्मान किया।महतारी वंदन योजना के तहत छत्तीसगढ़ की महतारियों को 1,000 सीधे उनके खाते में डालकर मातृशक्तियों का सम्मान किया जिससे मातृशक्तियों को अब छोटी छोटी ज़रूरतें को पूरा करने के लिए दूसरे पर मोहताज नहीं होना पड़ेगा अब 1,000 रूपये खाते मे आने से वह अपनी रोजमर्रा की छोटी-मोटी चीजें खरीद पाएंगी जिससे मातृशक्ति भी आत्मनिर्भरता की ओर आगे जायेगी। वहीं तेंदूपत्ता श्रमिकों के लिए बोनस राशि बढ़ाकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का
प्रयास किया जा रहा है।जहां इससे पहले की सरकार में तेंदूपत्ता तोड़ने वाले हितग्राहियों के साथ भेदभाव किया जाता था। भारतीय जनता पार्टी की सरकार आते ही तेंदूपत्ता तोड़ने वाले श्रमिकों को पहले से अधिक बोनस राशि देकर श्रमिकों का मान बढ़ाया जा रहा है। प्रदेश में भाजपा की सरकार गठन के तीन माह के अंदर ही मोदी की गारंटी का असर छत्तीसगढ़ की जनता को दिखने लगा है। वही भय भ्रष्टाचार में भी अंकुश लगा है जिसकी चर्चा भी जन सामान्य के बीच सुनने को मिल रही है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं छत्तीसगढ़ की डबल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ के लोगों के सपने को पूरा करने के लिए प्रयासरत है। विष्णु देव साय के नेतृत्व की छत्तीसगढ़ की भाजपा की सरकार हर वर्ग के लोगों का विकास कर रही है।



