Home Blog भाजपा स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर भाजपा की जिला बैठक सम्पन्न...

भाजपा स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर भाजपा की जिला बैठक सम्पन्न हुई

0

कांकेर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रेल से संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती 14 अप्रेल तक चलने वाले कार्यक्रम की तैयारी हेतु आज भाजपा जिला कार्यालय कमल सदन कांकेर में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन की अध्यक्षता में जिला बैठक आहूत की गई ।

भाजपा के स्थापना दिवस व डॉ भीमराव की जयंती पर होने वाले कार्यक्रम के सम्बंध में बताते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन ने कहा कि 5 से 7 अप्रेल तक भाजपा के जिला व मण्डल कार्यलयों में झालर, दीप व रंगोली से सजावट करना है । 6 व 7 अप्रेल को पार्टी कार्यलयों में ध्वजारोहण, मिष्ठान वितरण व पार्टी के विकास पर उद्बोधन कार्यक्रम आयोजित करना है। स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ता अपने घरों में बूथों पर पार्टी का झंडा लगाए व सेल्फी लेकर सोशल मीडिया में प्रचार प्रसार करें। सभी बूथों में प्राथमिक, सक्रिय सदस्य व भाजपा कार्यकर्ता मिलकर कार्यक्रम करें।
श्री जैन ने आगे बताया कि 8 व 9 अप्रेल को जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित होगा जिसमें भाजपा के संगठनात्मक विस्तार, चुनावी सफलता, भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा परिवर्तन सेवा भाव, राष्ट्र प्रथम, अंत्योदय, सांस्कृतिक उत्थान, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि विषय पर चर्चा ।
7 से 12 अप्रेल तक गावँ चलो बस्ती चलो अभियान के तहत भाजपा के समस्त जनप्रतिनिधि विधानसभा के कम से कम 20 व अधिक से अधिक 50 गावँ में जाएंगे व रात्रि विश्राम करेंगे तथा सार्वजनिक स्थान की साफ सफाई, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान, समाज के बुद्धिजीवी व गणमान्य लोगों से सम्पर्क व समन्वय बनाने का कार्यक्रम होगा।
श्री जैन ने कहा कि 13 अप्रेल को डॉ बाबा साहब के प्रतिमा स्थल के आसपास स्वच्छता अभियान चलाना है व संध्या में प्रतिमा स्थल पर दीप प्रज्ज्वलित करना है । 14 अप्रेल को जिला मुख्यालय सहित मण्डल मुख्यालयो व समस्त बूथों में डॉ बाबा साहब की प्रतिमा व छायाचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित कर उनके जीवनी पर संगोष्ठी का आयोजन करना है। मिष्ठान वितरण, आश्रम, छात्रावास में डॉ भीमराव आंबेडकर की जीवन गाथा पर चर्चा उनकी उपलब्धियों पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे जिसमे भाजपा के समस्त कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि आवश्यक रूप से सम्मिलित रहेंगे ।

Ro.No - 13759/40

स्थापना दिवस कार्यक्रम हेतु भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजा देवनानी व 14 अप्रेल के कार्यक्रम हेतु जिला महामंत्री जितेंद्र मरकाम को संयोजक बनाया गया है ।

इस बैठक का संचालन जितेंद्र मरकाम ने व आभार प्रदर्शन संजय सिन्हा ने किया ।

इस अवसर पर भरत मटियारा,शालिनी राजपूत,सुमित्रा मारकोले, टिकेश्वर जैन, हलधर साहू, अशोक बलेचा, दीपक खटवानी दिलीप जायसवाल ,किरण नरेटी तारा ठाकुर, दीपांकर दत्ता ,हेमप्रभा कटभेर,उत्तम जैन,अनूप राठौर,अनीता सोनी, राजीवलोचन सिंह,अरुण कौशिक,डॉ देवेन्द्र कुमार साहू,विजय मंडावी,दिनेश रजक, हेम मंडावी टेकेश्वर जैन,पीयूष कश्यप,कमलेश उसेंडी,संतोष भास्कर मनोहर यादव डाकेश साहू,महेश यूके,बीदे सिंह कल्लो,ओमप्रकाश साहू,भूपेंद्र नाग,गिरधर यादव,उमा शर्मा,पूर्णिमा कावड़े डॉ ईश्वर सिन्हा,झाड़ू राम बेसरा,चित्ररेखा जैन,सतीश गौतम यूके नरेंद्र शर्मा शंकर लाल यादव ईश्वर यदु रोहित साहू,तनुज ठाकुर,विमल शाह,श्यामल मंडल,मुकेश संचेती,उत्तम यादव,मीरा सलाम,विजय लक्ष्मी कौशिक,चुनेश्वर जैन,खुशी जोतवानी ,घनेन्द्र ठाकुर,भानु नेताम,प्रकाश निषाद,अब्दुल खलील खान,संतोषी जैन,द्वारिका साहू, शंकर सरकार,शल्लू मेमन, संजू सोनी,अनूप शर्मा,मंजू सारथी,दीपांकर सिन्हा आदि उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here