Masturi’s new police station in-charge Saeed Akhtar took charge and said that people will not have to wander for justice, ending crime is a priority
प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी।बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाने के नवागत थाना प्रभारी सईद अख्तर ने पदभार ग्रहण किया। चार्ज लेने के बाद उन्होंने कहा कि लोगों को न्याय के लिए भटकना नहीं पड़ेगा क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति जानी और जल्द दौरा करने की बात कही।
चार्ज लेने के बाद नवागत थाना प्रभारी सईद अख्तर ने बताया बताया कि थाना क्षेत्र में अमन, शांति के साथ सामाजिक तत्वों पर विशेष लगाम लगाई जाएगी। क्षेत्र में अवैध गतिविधियां चलने नहीं दी जाएगी। आम जनता का भरोसा कायम रखा जाएगा,।
उन्हाेंने बताया कि यह बड़ाक्षेत्र हैं। यहां कानून व्यवस्था चाक चौबंद रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। क्षेत्र में सतत रात्रि कालीन गश्त की जाएगी। जनता और पुलिस के बीच बेहतर संबंध बनाए जाएंगे, ताकि अपराधों में कमी आ सके। थाने में आए फरियादियों के साथ विनम्रता पूर्वक व्यवहार किया जाएगा, उनकी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इसके पहले इन्होंने बिलासपुर ट्रैफिक में तथा बिल्हा थाने का सकुशल निर्वहन किया था।



