Preparations complete for Shiv Mahapuran Katha in sweet voice of Sri Sri Dharacharya in Masturi from August 5
5 अगस्त को गाजे बाजे के साथ निकलेगी भव्य कलश शोभायात्रा
प्रमोद अवस्थी मस्तूरी। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंडित श्री श्री धराचार्य( रैतापारा कबीर धाम) के संगीतमय मधुर वाणी तथा भगवान सदा शिव की कृपा से सावन के पवित्र महीने में शिव महापुराण कथा पार्थिव पूजन रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया है जिसकी सम्पूर्ण तयारी कर ली गई है।
आयोजन कर्ता
शिव महापुराण कथा का आयोजन नवयुवक दुर्गोत्सव समिति दुर्गा चौक के द्वारा जिसमे संतोष शुक्ला,देवी शंकर मिश्रा, प्रकाश अवस्थी मोनू यादव के नेतृत्व में शारदा शुक्ला, सौरव शुक्ला,गोल्डी पांडेय,गोलू पांडेय, प्रकाश तिवारी, ओम प्रकाश यादव,दीपक श्रीवास हरीश प्रजापति तथा समिति के सभी सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने जुटे हुए हैं।
जीवंत झाकी तथा संगीतमय मधुर भजन से मस्तूरी तथा क्षेत्र होगा शिवमय
शिव महापुराण कथा के दौरान पंडित श्री श्री धराचार्य के संगीत मय मधुर वाणी के साथ जीवंत झाकी से मस्तूरी तथा क्षेत्र सावन के पवित्र महीने में शिवमय रहेगा।



