Home Blog महिला नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दिया हैवानियत को अंजाम 2 कैदियों ने...

महिला नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दिया हैवानियत को अंजाम 2 कैदियों ने किया दुष्कर्म

0

The woman was brutalized by giving her intoxicating cold drink. Two prisoners raped her.

हरियाणा के रोहतक से एक चौंकाने वाली खबर आई है। यहां जींद की जेल में बंद महिला कैदी को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर 2 कैदियों ने उसका गैंगरेप किया। दैनिक जागरण के मुताबिक, वारदात को 20 फरवरी को रोहतक PGI में एक पुलिस वैन में अंजाम दिया गया, जो अब सामने आई है। वारदात के समय पुलिसकर्मी कैदियों की वैन को खड़ा कर कुछ काम कर रहे थे। जींद पुलिस ने जीरो FIR दर्ज कर रोहतक पुलिस को भेजा है।

Ro.No - 13759/40

PGI में चल रहा था महिला कैदी का इलाज

रिपोर्ट के मुताबिक, महिला नशीले पदार्थ की तस्करी करने के मामले में जींद जेल में सजा काट रही है। उसका रोहतक PGI में इलाज चल रहा है। 20 फरवरी को कैदियों की वैन से उसे अस्पताल ले जाया गया था। वैन में कैदी मनीष और सतीश भी उसके साथ बैठे थे। महिला कैदी का आरोप है कि पुलिसकर्मियों के जाने के बाद दोनों ने उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसका गैंगरेप किया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है।

पुलिस ने बताया कि महिला तनाव के कारण जेल में खुदकुशी की कोशिश कर चुकी है। उस समय उसको पुलिसकर्मियों की सतर्कता से बचा लिया गया था। जींद सिविल लाइंस थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि महिला कैदी की शिकायत पर मामला दर्ज कर रोहतक पुलिस को भेजा गया है क्योंकि वारदात वहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मामले में तीनों कैदियों से पूछताछ कर जांच की जा रही है।

महिला कैदी ने शिकायत में कही ये बात

महिला कैदी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पीजीआई रोहतक में मनोरोग विशेषज्ञ के पास इलाज चल रहा है। 20 फरवरी को जेल वैन में उसे पीजीआई रोहतक लेकर गए थे। उसी वैन में कैद मनीष व गांव धनौरी निवासी सतीश भी थे।
पुलिस कर्मियों ने वैन को पीजीआई परिसर में खड़ा कर दिया और उनके कागजात तैयार करवाने के लिए अंदर चले गए। इसी दौरान कैदी मनीष व सतीश ने नशीला पदार्थ मिलकर कोल्डड्रिंक दे दी।

कोल्डड्रिंक पीते ही वह बेसुध हो गई। जिसके बाद दोनों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद जेल में पहुंचकर पीड़िता ने प्रशासन को अपनी आप बीती बताई।

चार किलो चरस मामले में पकड़ी गई थी महिला

जेल प्रशासन ने महिला कैदी की लिखित शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी, लेकिन वारदात एरिया पीजीआई रोहतक होने के चलते जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच के लिए रोहतक पुलिस के पास भेज दिया। महिला को वर्ष 2017 में चार किलो 490 ग्राम चरस के साथ पकड़ा था।

अप्रैल 2021 में जींद अदालत ने 15 साल की सजा सुनाई थी। उसके बाद से जेल में बंद है। महिला मनोरोग की गोलियों को एक साथ खाकर आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है। उसके खिलाफ सिविल लाइन थाने में आत्महत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here