Home Blog मोदी सरकार की आर्थिक कुप्रबंधन और कूटनीतिक विफलता के कारण महंगाई बढ़...

मोदी सरकार की आर्थिक कुप्रबंधन और कूटनीतिक विफलता के कारण महंगाई बढ़ गयी – कांग्रेस

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

पत्रकार वार्ता

Ro.No - 13759/40

आज कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष बसंत यादव ने निम्न जानकारी दी। मोदी सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन और कूटनीतिक विफलता के कारण महंगाई बढ़ गयी है।

मोदी सरकार ने एक बार फिर कमर्शियल गैस के दाम में 195 रू. की बढ़ोतरी कर दिया। इसके पहले तीन महीने में कमर्शियल गैस के दाम में 525 रू. की बढ़ोतरी हुई थी, ।

पिछले हफ्ते ही मोदी सरकार ने घरेलू गैस के दाम में 62 रू की बढ़ोतरी कर दिया।
सरकार ने खूब वाहवाही लिया कि पेट्रोल, डीजल पर एक्साइज कम कर दिया भाजपा नेता इसको सरकार की बड़ी राहत प्रचारित कर रहे थे लेकिन आज ही पेट्रोल के दाम में 1 रू. से अधिक की बढ़ोतरी अलग-अलग राज्यों में हुई है।
नायरा के पेट्रोल पंप में तो यह बढ़ोतरी 4 रू. की है।

एवीएशन के पेट्रोल मे भी बढ़ोतरी कर दीं गयी जिससे हवाई यात्रा भी महगी हो गई।

खाद्य तेल, मावा, राशन सामग्री सभी के दाम बेतहाशा बढ़ गये है। दूध के दाम भी बढ़ गये।
आम आदमी के किचन का बजट मोदी सरकार ने बढ़ा दिया है। खाद्य तेल को 70 रुपए प्रति लीटर तक पहुंचने में 70 साल लग गए थे, लेकिन मोदी राज के चंद दिनों में ही 200 पार हो गया।

घरेलू गैस सिलेंडर जो भाजपाइयों को 400 रुपए में महंगा लगाता था, उसे 900-1000 तक पहुंचा दिए,

कर्मिशयल गैस सिलेण्डर के दाम आज से 1580 से बढ़कर 1691 हो गया है। भाजपा सरकारों को जनता के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है

भारतीय जनता पार्टी की सरकार में आम आदमी का जीवन स्तर दिनों दिन खराब हुआ है, सारी राहत और रियायत केवल भाजपाइयों के पूंजीपति मित्रों के लिए है, देश के संसाधन, सार्वजनिक उपक्रम उन्हीं पर लुटाए जा रहे हैं, आम जनता इस महंगाई में परिवार पालने के लिए संघर्ष कर रहा है।

मनमोहन सिंह के नेतृत्व में पूर्ववर्ती यूपीए की सरकार ने मनरेगा के नाम से रोजगार की कानूनी गारंटी का प्रावधान किया था जिसे मोदी सरकार ने महज़ योजना में परिवर्तित कर गरीबों का रोजगार का हक छीन लिया है, आम जनता की कमाई लगातार घट रही है,

देश के संसाधनों पर मोदी के पूंजीपति मित्रों का एकाधिकार स्थापित किया जा रहा है, देश में आर्थिक असमानता सरकार की गलत नीतियों की वजह से ही बढ़ रहा है,
बेलगाम महंगाई से आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है।

महंगाई आम जनता के लिए भाजपा निर्मित आपदा बन चुकी है, रेलवे की टिकट से लेकर स्कूल, कॉलेजों की फीस तक सब कुछ कई गुना बढ़ चुका है।

सरकार के संरक्षण में तरह-तरह के सेवा शुल्क लगाकर बैंक, आम खातेधारकों को खुलेआम लूट रही है।

पेट्रोल, डीजल से लेकर दैनिक उपभोग की वस्तुओं की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि ने आम जनता का बजट बिगाड़ दिया है। आज कांग्रेस कि प्रेस वार्त मे प्रदेश सचिव जनक नंदन जी, प्रदेश महामंत्री नरेश ठाकुर, महामंत्री संघठन एवं प्रशासन उदय प्रकाश शर्मा, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यशीन कराणी,राजेंद्र sahu, पोरषोतम सिन्हा, लोमेन्द्र यादव, अजय सींग रेणु, विजय यादव, मुकेश तिवारी, ओम प्रकाश देवांगन, राजू दुबे,अजय भासवानी शिवांकित श्रीवास्तव, सुमित राय, शेष गजबीये, मनोज जैन, कमल नागवंशी, अमन गायकवाड, एवं विनय ठाकुर, खोमेंद्र उइके एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here