Home Blog  “मोर मितान – कांकेर पुलिस” अभियान के अंतर्गत जिले में सुदृढ़ बीट...

 “मोर मितान – कांकेर पुलिस” अभियान के अंतर्गत जिले में सुदृढ़ बीट प्रणाली होगी लागू ।

0

🔶154 ग्रामों में कांकेर पुलिस के बीट प्रभारी कार्यरत ।
🔶गांवों में शांति व्यवस्था भंग करने वाले एवं अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर पुलिस की होगी कड़ी नजर ।
🔶जनता का मित्र बन कर समस्या की जानकारी प्राप्त करना और त्वरित सहायता प्रदाय करना होगा मुख्य उद्देश्य।

🔷श्री निखिल अशोक राखेचा (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक, उत्तर बस्तर कांकेर के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने एवं आम जनता के बीच विश्वास और संवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से “मोर मितान – कांकेर पुलिस ” अभियान के अंतर्गत जिले के थानो से 154 ग्रामों में बीट प्रणाली लागू की गई।

Ro.No - 13759/40

🔷 प्रत्येक बीट प्रभारी एवं आरक्षक को “बीट बुक ” दी जाएगी । बीट बुक में क्षेत्र के पुलिस सहयोगियों,संस्थाओं की जानकारी, निगरानी/गुंडा बदमाश व संदिग्ध व्यक्तियों का रिकॉर्ड, मकान मालिक-किराएदार, कबाड़ी व बाहरी मुसाफिरों की जानकारी,इसके साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों का विवरण, शस्त्र लाइसेंसियों की जांच, पेंशनधारक व शासकीय सेवकों की जानकारी तथा ग्राम में आयोजित मड़ई, मेला ,त्योहारों व बाजारों का विवरण भी संधारित किया जाएगा ।

🔷थाने में पदस्थ सिपाही से लेकर एएसआई तक को अलग-अलग क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। प्रत्येक ग्राम के लिए बीट प्रभारी नियुक्त किया गया है । थाना क्षेत्र में आने वाले बीट प्रभारी के नाम व मोबाइल नंबर को पंचायत भवन में चस्पा करने के साथ ही वहां पर बोर्ड लगाएं जाएंगे ताकि कोई भी पीड़ित कभी भी बीट प्रभारी से संपर्क कर सकेगें ।

🔷बीट प्रणाली के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सरपंच,पटेल,कोटवार,जन प्रतिनिधियों,ग्राम के नवयुवको ,महिला समूह,समाज सेवी संस्थाओं तथा पुलिस सहयोगी व्यक्तियों का व्हाट्सऐप ग्रुप बनाकर सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से जनता और पुलिस के मध्य की दूरी को कम कर संवाद को मजबूत किया जाएगा ।

🔷”मोर मितान – कांकेर पुलिस ” का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच मजबूत, भरोसेमंद और निरंतर संपर्क स्थापित करना है। इस अभियान के माध्यम से अपराधों की रोकथाम, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर, स्थानीय समस्याओं की पहचान तथा त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाना है। साथ ही इस अभियान द्वारा जनता के साथ संवाद बढ़ाकर उनके मन में सुरक्षा और विश्वास की भावना विकसित करना है।

🔷 कांकेर पुलिस अपील करती है की किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध संबंधी सूचना हेतु कांकेर पुलिस की हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर संपर्क करें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here