Home Blog मारपीट कर लूटपाट करने वाले आरोपी को भानुप्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

मारपीट कर लूटपाट करने वाले आरोपी को भानुप्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

0

📍 थाना भानुप्रतापपुर
📍 जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)
📅 दिनांक – 15.05.2026

🔷 आरोपी मनीराम उसेंडी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
🔷 आरोपी द्वारा प्रार्थी के साथ मारपीट कर नगदी एवं मोबाइल फोन लूटने की घटना को दिया गया था अंजाम।

Ro.No - 13759/40

(1) गिरफ्तार आरोपी का विवरण :-
▪️ मनीराम उसेंडी पिता स्व. दयाराम उसेंडी, उम्र 22 वर्ष, निवासी बाजारपारा भानुप्रतापपुर, थाना भानुप्रतापपुर, जिला कांकेर।

(2) घटना का संक्षिप्त विवरण :-
◽प्रार्थी भूपेंद्र साहू पिता ओमकार साहू उम्र 29 वर्ष निवासी परसाडीह थाना सुरेगांव जिला बालोद, ट्रक क्रमांक CG 08 AA 5611 का चालक है। दिनांक 13.05.2026 को वह राजनांदगांव से जगदलपुर के लिए ट्रक लेकर निकला था। रात्रि लगभग 10:00 बजे भानुप्रतापपुर स्थित बीआरसी बाड़ा में ट्रक खड़ा कर बाजार के पास बने सुलभ शौचालय गया था।

◽फ्रेश होकर बाहर निकलने के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने प्रार्थी को रोककर पैसे की मांग की। विरोध करने पर आरोपी द्वारा प्रार्थी के साथ मारपीट करते हुए उसके पास रखे 3000 रुपये नगद एवं सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन लूट लिया गया। इसके बाद आरोपी ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा ईंट से सिर पर वार कर हत्या का प्रयास किया।

◽घटना की रिपोर्ट दिनांक 14.05.2026 को थाना भानुप्रतापपुर में दर्ज कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीमाल के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी श्री शेरबहादुर सिंह ठाकुर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई।

◽विवेचना के दौरान आरोपी मनीराम उसेंडी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

(3) पुलिस टीम का विवरण :-
▪️ निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद देशमुख, थाना प्रभारी
▪️ उप निरीक्षक प्रेम कुमार झा
▪️ सहायक उप निरीक्षक कैलाश पांडे
▪️ आरक्षक क्रमांक 21 टोमन साहू
▪️ आरक्षक क्रमांक 224 राकेश मरकाम
▪️ आरक्षक क्रमांक 726 रामचंद्र कश्यप
▪️ आरक्षक क्रमांक 1205 ओजस्वी मांडवी
▪️ आरक्षक क्रमांक 2369 दिनेश हुर्रा
▪️ महिला आरक्षक क्रमांक 2210 लता पटेल

👮 कांकेर पुलिस की अपील :-
अपराध पर नियंत्रण पुलिस एवं जनता की साझा जिम्मेदारी है। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधों को रोक सकती है। इसी उद्देश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा संदिग्ध एवं आपराधिक गतिविधियों की सूचना देने हेतु हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 संचालित किया जा रहा है। दी गई प्रत्येक सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here