Many twists and turns are seen in Vidya Balan’s film ‘Do Aur Do Pyaar’ which entertains a lot. The overall trailer is quite interesting. The movie will be released in theaters soon.
विद्या बालन बॉलीवुड की बेहद टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं. हालांकि विद्या काफी समय से स्क्रीन से दूर हैं लेकिन एक्ट्रेस अब रोमाटिंक कॉमेडी फिल्म ‘दो और दो प्यार’ से सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक कर रही हैं. विद्या की इस मच अवेटेड फिल्म के ट्रेलर का भी काफी समय से इंतजार किया जा रहा है. फाइनली शनिवार यानी आज मेकर्स ने ‘दो और दो प्यार’ का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है.
Vidya Balan की नई फिल्म का ट्रेलर
विद्या बालन और प्रतीक गांधी की फिल्म ‘दो और दो प्यार’ का ट्रेलर सोशल मीडिया पर रिवील कर दिया गया है. इस फिल्म की कहानी दो कपल्स के बीच की है, जो अपने रिश्तों में स्पार्क की तलाश कर रहे हैं.
‘दो और दो प्यार’ का मजेदार ट्रेलर हुआ रिलीज
ट्रेलर में, हम दो मैरिड कपल की झलक देख सकते हैं जिनकी शादी में स्पार्क नहीं बचा है. ट्रेलर की शुरुआत में शादीशुदा कपल के तौर पर नजर आ रहे विद्या और उनके पति के किरदार में प्रतीक गांधी अपने घर की किचन में झगड़ा करते हुए नजर आते हैं. दोनों का रिश्ता बोझिल हो चुका है और वे किसी तरह इसे खींच रहे हैं.
दोनों ही फिर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चला बैठते हैं. शादीशुदा होते हुए भी विद्या का अफेयर एक फॉरनर से हो जाता है जबकि प्रतीक गांधी इलियाना डिक्रूज से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर कर बैठेते हैं. हालांकि फिर विद्या और प्रतीक एक रात साथ बिताते हैं और दोनों फिर एक बार करीब आ जाते हैं. इसके बाद फिल्म में कईं ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलते हैं जो खूब एंटरटेन करते हैं. ओवरऑल ट्रेलर काफी मजेदार है.
फिल्म के ट्रेलर को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर करते हुए विद्या बालन ने कैप्शन में लिखा है, “ कमर कस लें, क्योंकि अब दो और दो प्यार’ के साथ मज़ा और रोमांस दोगुना करने का समय आ गया है! दो और दो प्यार ट्रेलर अभी जारी, 19 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.”
कब रिलीज हो रही है ‘दो और दो प्यार’
एलिप्सिस एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन, अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा प्रजेंट, ‘दो और दो प्यार’ प्यार, लव, लाफ्टर और मॉर्डन रिश्तों के कॉम्पलीकेशन का सेलिब्रेशन हैं. इस फिल्म को अवॉर्ड विनिंग एड फिल्म मेकर शीर्षा गुहा ठाकुरता द्वारा निर्देशित किया गया है यह फिल्म उनकी पहली फीचर फिल्म है, और 19 अप्रैल, 2024 को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होने के लिए तैयार है. इस फिल्म में विद्या बालन, प्रतीक गांधी, इलियाना डिक्रूज और सेंथिल राममूर्ति ने अहम रोल प्ले किया है.
ट्रेलर 6 अप्रैल को रिलीज़ हुआ
‘दो और दो प्यार’ का निर्देशन शीर्षा गुहा ठाकुरता ने किया है। इसमें इलियाना डिक्रूज़ और सेंथिल राममूर्ति भी हैं।
निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म का टीज़र जारी किया। यह वीडियो रोमांस, हास्य और संबंधित कहानी कहने के बेहतरीन मिश्रण के साथ आधुनिक रिश्तों की गतिशीलता की एक झलक प्रदान करता है।
टीज़र की शुरुआत एक विवाहित जोड़े से होती है, जिसका किरदार विद्या और प्रतीक निभा रहे हैं, जो अपने सोफे पर खाना खा रहे हैं। जब प्रतीक ने विद्या को अपनी आइसक्रीम की पेशकश की, तो उसने यह कहते हुए मना कर दिया कि वह शाकाहारी है। फिर वह बताता है कि उसके फेसवॉश में दूध है।
वीडियो में इलियाना और सेंडिल द्वारा निभाए गए एक अन्य जोड़े के बीच स्नेहपूर्ण क्षण भी शामिल हैं।
चारों किरदार अपने रिश्तों में फिर से जोश और उत्साह जगाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। वे वैवाहिक खुशियाँ वापस लाने के प्रयास में मूवी डेट और यात्राओं पर जाते हैं।
यह फिल्म एलिप्सिस एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन, अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत की गई है।
अपने कैलेंडर पर यह अंकित करें कि ‘दो और दो प्यार’ 19 अप्रैल को रिलीज होने के लिए तैयार है।



