Home Blog विधायक ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

विधायक ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

0

MLA did a surprise inspection of the district hospital

कांकेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रायपुर से गृहग्राम बेंवरती जाने के दौरान बीती आधी रात को अचानक जिला अस्पताल निरीक्षण किया गया। इस मौके पर विधायक आसाराम नेताम ने मरीजों औऱ मरीज के परिजनों सहित डॉक्टरों, अधिकारियों, कर्मचारियों से बात की। निरीक्षण के दौरान विधायक नेताम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द अव्यवस्था लोगों को सुधार करने के निर्देश दिए। चिकित्सा स्टाफ को विधायक ने कहा कि, जिला अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। दवाओं की उपलब्धता, अस्पताल में मौजूद अलग अलग सुविधाओं के बारे में विधायक ने जानकारी ली।

Ro.No - 13759/40

विधायक आसाराम नेताम ने कहा कि अभी आने वाले समय में कांकेर जिला अस्पताल में और सुविधाएं बढ़ने वाली हैं। विधायक ने कहा कि जिला अस्पताल में सभी मरीजों का पूरा ख्याल रखा जाए। उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्होंने बताया कि लगातार जिला अस्पताल में मरीज को हो रही परेशानी की शिकायतें मिलती थी, जिसके चलते यह औचक निरीक्षण किया गया है। अस्पताल के स्टाफ को मरीजों की सुविधा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। यदि किसी मरीज को कोई भी असुविधा होती तो उसे वह सीधे मुझसे संपर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here