Home Blog शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पंडरीपानी में शाला प्रबंधन विकास समिति का गठन...

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पंडरीपानी में शाला प्रबंधन विकास समिति का गठन एवं गणवेश वितरण किया गया

0

पंडरीपानी – शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पंडरीपानी में शाला प्रबंधन विकास समिति (एसएमसी) का गठन किया गया एवं छात्र-छात्राओं को गणवेश वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि प्रहलाद साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साहू ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “शिक्षा मनुष्य के जीवन में सर्वोपरि स्थान रखती है। शिक्षा के अभाव में जीवन पशुतुल्य हो जाता है। शिक्षा ही गाँव, क्षेत्र और देश के समग्र विकास का मूल आधार है।” उन्होंने सभी बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी।
बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु साहू ने अपनी व्यक्तिगत राशि से सभी विद्यार्थियों को टाई, बेल्ट एवं मोजे प्रदान करने की घोषणा की। साथ ही कक्षा 5वीं एवं 8वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को चाँदी के पदक से सम्मानित करने की भी घोषणा की।

इस अवसर पर शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष श्री संतोष साहू ने भी कक्षा 5वीं एवं 8वीं में प्रथम आने वाले बच्चों को ₹1100-₹1100 की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा कर छात्रों का मनोबल बढ़ाया।

Ro.No - 13759/40

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समिति के उपाध्यक्ष चरण लाल रात्रे, शिक्षाविद् कमलेश साहू, उपसरपंच नाजनीन बानो अब्दुल खान, पंच हरिशंकर साहू, साहेब लाल साहू, संजना रात्रे, सदस्य पवन जांगड़े, ललिता रात्रे, राधिका महंत, समस्त शिक्षकगण, पालकगण एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय परिवार द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here