Home छत्तीसगढ़ सुशासन तिहार अंतर्गत धोबनी में 4 मई को जनसमस्या निवारण शिविर

सुशासन तिहार अंतर्गत धोबनी में 4 मई को जनसमस्या निवारण शिविर

0

 

धोबनी (सरसीवा ) — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार शासकीय कार्यों में पारदर्शिता बढ़ाने एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से सुशासन तिहार 2026 का आयोजन 01 मई से 10 जून तक किया जा रहा है। इसी क्रम में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन कर आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा।

Ro.No - 13759/40

बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत शिविरों का आयोजन निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक अपनी मांग, सुझाव एवं शिकायतें सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकेंगे। सभी शिविर अपरान्ह 3 बजे से 6 बजे तक आयोजित होंगे।

निर्धारित तिथियां इस प्रकार हैं:

4 मई — ग्राम धोबनी

8 मई — ग्राम बलौदी

15 मई — ग्राम गदहाभाटा

22 मई — ग्राम धाराशिव

29 मई — ग्राम खुरदरहा

5 जून — ग्राम मडकड़ी

प्रशासन ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं दर्ज कराएं, ताकि उनका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here