Home Blog सोमनाथ का महादेव मंदिर आज भी आस्था का शीर्ष केंद्र: सांसद श्री...

सोमनाथ का महादेव मंदिर आज भी आस्था का शीर्ष केंद्र: सांसद श्री नाग

0

‘ सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: अटूट आस्था के 1000 वर्ष’ समारोह में प्रधानमंत्री ने किया संबोधित
उत्तर बस्तर कांकेर 11 मई 2026/ द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रथम ज्योतिर्लिंग के रूप में विख्यात गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आज ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: अटूट आस्था के 1000 वर्ष’ समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूजा अर्चना कर देशवासियों को वर्चुअली रूप से संबोधित किया। इसका सीधा प्रसारण आज सुबह शहर के मेलाभाठा मैदान पर स्थित प्राचीन शिवालय एवं कंकालिन मंदिर परिसर में किया गया, जिसमें ‘‘सोमनाथ संवाद’’ नामक परिचर्चा में जिले के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद श्री भोजराज नाग, कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम तथा नगरपालिका कांकेर के अध्यक्ष श्री अरूण कौशिक ने हिस्सा लिया।

मुख्य अतिथि के आसंदी से श्री नाग ने कहा कि धार्मिक ग्रंथों के अनुसार द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक सोमनाथ मंदिर में प्रथम ज्योतिर्लिंग के रूप में साक्षात महादेव विराजमान हैं, जो सनातनी आस्था और अध्यात्म के प्रतीक है। उन्होंने कहा कि विदेशी आक्रांताओं की लाख कोशिशों के बाद भी सोमनाथ का महादेव मंदिर आज भी अडिग, अचल है तथा यह आस्था का शीर्ष केंद्र है। सांसद ने जिलेवासियों को एकजुट रहने तथा अपने धर्म, आस्था और सनातनी विरासतों को सहेजने एवं संरक्षित करने की बात कही। विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद कांकेर विधायक श्री नेताम ने अपने उद्बोधन में कहा कि भावी पीढ़ी को धर्म और अध्यात्म से जुड़ने की आवश्यकता है, क्योंकि सनातनियों की पहचान उनके धर्म से है। इसलिए जाति-पांति और ऊंच-नीच से ऊपर उठकर धर्म की रक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए। नगरपालिका अध्यक्ष श्री कौशिक ने कहा कि आज से 1000 साल पहले सोमनाथ के वैभवशाली मंदिर को तोड़ा गया, लेकिन यह मंदिर आज भी अपने स्थापत्य के चरम पर है, जिसका प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पुनरूद्धार हुआ।

Ro.No - 13759/40

इसके पहले, उपस्थित जनप्रतिनिधियों सहित कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मंडावी ने भी कंकालिन माता मंदिर परिसर में शिवलिंग की पूजा-अर्चना तथा रूद्राभिषेक कर जिलावासियों की प्रगति और खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर हस्तशिल्प बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा मारकोले, पार्षदगण, एसडीएम कांकेर श्री अरूण वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आस्था बोरकर सहित काफी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here