Distribute raincoats and gloves to sanitation workers
नगर पंचायत पुसौर में कार्यरत ठेका कर्मचारियों के साथ साथ सभी स्वच्छता कर्मियों को बीते दिनांक को नगर पंचायत प्रांगण में बरसात व संक्रमण से बचने बरसाती ड्रेस और ग्लोब्स वितरण किए गए। जानकारी के मुताबिक अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहित सतपथी इसके लिए संबंधित सभी कर्मचारियों की संख्या एकत्र किया ताकि कोई कर्मचारी न छूटे। इसमें महिला एवं पुरुष दोनों हैं जिनके लिए सतपथी ने अलग बरसाती ड्रेस व्यवस्था किया। उक्त बरसाती वितरण के लिए सतपथी जी ने सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षक वृन्दावन कसेर जी को निवेदन किया जिसे वे सहर्ष स्वीकार करते हुए आए हुए स्वच्छता कर्मियों को इन्के हाथों बरसाती प्रदाय हुआ। इस अवसर पार्षद प्रतिनिधि अंशु साव, पार्षद शौकी चौहान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Ro.No - 13759/40



