Home Blog अवैध रूप से गांजा रख कर बिक्री करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।

अवैध रूप से गांजा रख कर बिक्री करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।

0

🔸आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक सफेद झिल्ली के अन्दर 496 ग्राम गांजा एवं 02 नग मोटर सायकल बरामद।
🔸थाना सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस की कार्यवाही।

🔸गिरफ्तार आरोपी का विवरण एवं अपराधिक रिकार्ड:-
1)भूपेन्द्र जैन पिता श्री संजय जैन उम्र 25 वर्ष जाति कलार निवासी माकडी सिंगराय थाना कांकेर जिला उ.ब.कांकेर।
2)रमाकांत साहू पिता अजय साहू उम्र 27 वर्ष निवासी माकडी सिंगराय थाना कांकेर जिला उ.ब.कांकेर।

Ro.No - 13759/40

🔸बरामदगी का विवरणः-
01)प्लास्टिक सफेद झिल्ली के अन्दर 496 ग्राम गांजा।
02)काला रंग का स्कूटी क्र.सीजी 05-2359 एवं बिना नम्बर का प्लसर मोटर सायकल।
03)एक विवो कम्पनी का मोबाईल।

🔸घटना का संक्षिप्त विवरणः-
श्री निखिल राखेचा (भापुसे.) पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर जिला में चल रहे उजियारा अभियान के तहत् दिनांक 15.02.2026 को सिटी कोतवाली थाना कांकेर को सूचना मिला कि ग्राम नाथियानवागांव कोसा सेंटर ईमली मोड के पास 02 व्यक्ति मोटर सायकल में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा छुपाकर आम जनता को बिक्री कर रहे हैं। जारिये मुखाबिर कि सूचना पर पर प्राप्त सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना कांकेर से उपनिरीक्षक दयालू राम साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर ग्राम नाथियानवागांव ईमली मोड में घेराबंदी कर आरोपी 01.भूपेन्द्र जैन पिता श्री संजय जैन उम्र 25 वर्ष जाति कलार, 02. रमाकांत साहू पिता अजय साहू उम्र 27 वर्ष दोनो निवासी माकडी सिंगराय थाना कांकेर जिला उ.ब.कांकेर के कब्जे से एक प्लसर मोटर सायकल एंव एक काला रंग का स्कूटी डिग्गी में सफेद कलर का प्लास्टिक झिल्ली के अन्दर कुल 496 ग्राम गांजा एवं एक नग विवो कम्पनी का मोबाईल को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण में विधिवत् कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड में माननीय न्यायालय पेश किया गया।

🔸 पुलिस टीम का विवरणः- निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू, उप.निरी. दयालू राम साहू, प्रधानआर. 624 जीवधन यादव, आर.राकेश बघेल, आर. 824 मनोज धु्रव, आर 1024 शैलेन्द्र चतुर्वेदी एवं सायबर सेल प्रभारी यशवंत श्याम, प्र.आर. सचिनशोरी, आर. रामरतन निषाद, ज्ञान ठाकुर।

🔸 कांकेर पुलिस की अपीलः- अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी हैं। कई बार आपकी एक छोटी सूचना बडे अपराधों को रोक सकती हैं, इसी उद्देश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नंबर 94791-55125 संचालित की जा रही हैं।
यह दी गई हर सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here