Continuous action against illegal liquor and gambling, 10 liters of Mahua liquor seized, accused arrested
🚨 जूटमिल पुलिस ने धरमपुर में 10 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार
🚨 कोतरारोड़ पुलिस ने स्टाईगर जुआ खिलाते 3 आरोपियों को पकड़ा, नगदी व जुआ सामग्री जब्त
रायगढ़, । जिले में अवैध शराब तथा जुआ-सट्टा के विरुद्ध सख्त अभियान जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन पर रविवार को थाना जूटमिल पुलिस ने ग्राम गढ़उमरिया पंचायत के अंतर्गत ग्राम धरमपुर में शराब रेड की कार्रवाई की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिव कुमार चौहान अपने घर के आंगन में अवैध महुआ शराब बिक्री हेतु संग्रहित कर रखा है। सूचना की पुष्टि के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश दी, जहां आरोपी शिव कुमार चौहान उम्र 43 वर्ष के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 2,000 रुपये है, बरामद कर जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना जूटमिल में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी, आरक्षक बंशीलाल रात्रे, परमानंद पटेल और आशा सिदार की सक्रिय भूमिका रही।
इसी क्रम में आज थाना कोतरारोड़ पुलिस ने जुआ-सट्टा पर कार्रवाई करते हुए ग्राम गोरखा स्थित जिंदल पार्किंग के पास स्टाईगर गोटी से जुआ खिलाते तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना पर मौके की घेराबंदी कर रेड की। पुलिस को देखते ही कुछ लोग भाग निकले, जबकि स्टाईगर से जुआ संचालित करते तीन व्यक्तियों को मौके पर पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम (1) अजय चौहान पिता संतराम चौहान उम्र 30 वर्ष सा. मलदा थाना पुसौर (2) दिलेश्वर ओगरे पिता दामोदर ओगरे उम्र 48 वर्ष सा. मौदहापारा थाना जूटमिल (3) दिग्विजय सिंह पिता स्व. दिलीप सिंह उम्र 29 वर्ष सा. कैदीमुडा जिला जेल गेट सामने थाना जूटमिल बताया। आरोपियों के कब्जे से 1,600 रुपये नगद एवं 03 नग पीले रंग के स्टाईगर जब्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतरारोड़ में धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2023 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
जिले में अवैध शराब निर्माण, परिवहन एवं जुआ-सट्टा जैसे अवैध कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध निरंतर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों से अपील की गई है कि इस प्रकार की गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समाज को नशा और अवैध गतिविधियों से मुक्त रखने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।



