Home Blog आपसी रंजिश के चलते रची गई थी हत्या की साजिश, आरोपियों को...

आपसी रंजिश के चलते रची गई थी हत्या की साजिश, आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश।

0

📍 थाना लोहत्तर |
📍जिला उत्तर बस्तर कांकेर
📅 दिनांक : 29.04.2026

 

Ro.No - 13759/40

🔴 हत्या के प्रयास मामले का खुलासा, 05 आरोपी गिरफ्तार,रंजिश में ₹20 हजार की सुपारी देकर कराया गया हमला
🔴 चाकू,मोटरसाइकिल एवं 04 मोबाइल फोन जब्त।
🔴 थाना लोहत्तर पुलिस ने सुलझाई साजिशन हमले की गुत्थी।

🔷 घटना का विवरण :
थाना लोहत्तर में प्रार्थी लालजी पुड़ो पिता बहादुर पुड़ो उम्र 32 वर्ष निवासी तुमरीसूर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 24-25.04.2026 की दरम्यानी रात लगभग 12:00 बजे वह राजकुमारी के शादी समारोह से वापस अपने घर जा रहा था। इसी दौरान घर के सामने दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उस पर प्राणघातक हमला कर जान से मारने का प्रयास किया गया। घटना में प्रार्थी के सिर एवं हाथ में गंभीर चोटें आईं, जिसे उपचार हेतु सीएचसी दुर्गूकोंदल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल कांकेर रेफर किया गया। रिपोर्ट पर थाना लोहत्तर में अपराध क्रमांक 04/2026 धारा 3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

🔷 जांच एवं प्रकरण का खुलासा :-
◽पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल के निर्देशन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी भानुप्रतापपुर श्री शेर बहादुर सिंह ठाकुर के पर्यवेक्षण में थाना लोहत्तर पुलिस द्वारा त्वरित जांच प्रारंभ की गई। तकनीकी साक्ष्य व संदेहियों से पूछताछ के आधार पर प्रकरण का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया।
◽जांच में ज्ञात हुआ कि आरोपी अनिल पुड़ो, राजेश उर्फ राकेश आंचला एवं मनसा नेताम, निवासी ग्राम तुमरीसूर, प्रार्थी लालजी पुड़ो से आपसी रंजिश रखते थे। इसी रंजिश के चलते तीनों आरोपियों ने प्रार्थी की हत्या करवाने हेतु ₹20,000/- में रोहित जैन निवासी शाहकट्टा एवं भुरू उर्फ दिनेश उयके निवासी बसंतनगर भानुप्रतापपुर को सुपारी दी। दोनों आरोपियों द्वारा उस पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। घायल के शोर मचाने पर आरोपी उसे मृत समझकर मौके से फरार हो गए तथा घटना में प्रयुक्त हथियार को पास स्थित खंडहर मकान में छिपा दिया गया।

🔷 वैधानिक कार्यवाही :-
प्रकरण में हत्या का षड्यंत्र रचना, साक्ष्य मिटाने का प्रयास करना एवं आर्म्स एक्ट के प्रावधान पाए जाने से धारा 61(2), 238 बीएनएस तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट जोडकर विवेचना में लिया गया।

🔷 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण एवं आपराधिक रिकार्ड:-
01.अनिल पुड़ो पिता बल्दूराम पुड़ो उम्र 26 वर्ष साकिन तुमरीसूर।
02.राजेश उर्फ राकेश आंचला पिता स्व. श्री धन्नूराम आंचला उम्र 24 वर्ष निवासी तुमरीसूर।
03.मनसा नेताम पिता स्व. साउराम नेताम उम्र 36 वर्ष निवासी तुमरीसूर।
04.रोहित जैन पिता जनेन्द्र जैन निवासी शाहकट्टा थना भानुप्रतापपुर।
05.भुरू उर्फ दिनेश उयके पिता मैनसिह उयके निवासी बसंतनगर भानुप्रतापपुर।

🔷 बरामद सामग्री :
▪️ घटना में प्रयुक्त 01 नग चाकू
▪️ 01 नग मोटरसाइकिल
▪️ 04 नग एंड्रॉइड मोबाइल फोन

🔷 पुलिस टीम का विवरण:-
◽उप निरीक्षक लक्ष्मीनारायण नामदेव थाना प्रभारी, सउनि पवन मरकाम , आर हीरा हुर्रा , राजेश नायक, बोहरन नुरेटी, मनीष चालकी, डोमेन्द्र बघेल, सुरेश नेताम, चरणदास कचलाम।
◽साईबर सेल कांकेर सहायक उपनिरीक्षक भकेश पटेल ,प्रधान आरक्षक 44 सचीन शोरी ,आरक्षक 1013 रामरतन निषाद ,आरक्षक 160 ज्ञान ठाकुर।

📢 कांकेर पुलिस की अपील:–
अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है।
आपकी एक छोटी सी सूचना भी बड़े अपराध को रोक सकती है।
📞 अपराध सूचना हेल्पलाइन: 94791-55125
🔒 सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here