A crucial meeting of the BJP OBC Morcha was held in Narharpur, where deliberations focused on awakening the community and strengthening the organization.
नरहरपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ओबीसी मोर्चा मंडल नरहरपुर की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आज स्थानीय रेस्ट हाउस (विश्राम गृह) में सुबह 11:00 बजे संपन्न हुई। इस गरिमामयी बैठक में भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री अरबिंद जैन जी का नरहरपुर की पावन धरा पर प्रथम आगमन हुआ। उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने स्वागत किया। बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा मोर्चा के समर्पित कार्यकर्ता, पदाधिकारी और क्षेत्र की मातृशक्ति उपस्थित रहीं।
बैठक का मुख्य उद्देश्य ओबीसी समाज सहित सर्वसमाज को जागृत करना, उनके अधिकारों के प्रति सचेत करना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना था। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि समाज का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब हर नागरिक अपने कर्तव्यों और अधिकारों के प्रति जागरूक होगा। बैठक में पहुंचे सभी समाज के प्रमुख कार्यकर्ताओं का विशेष रूप से सम्मान और स्वागत किया गया। समाज के प्रबुद्ध जनों ने एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण और सामाजिक कल्याण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
बैठक में मंडल प्रभारी श्री विजय कुमार मंडावी जी एवं मंडल अध्यक्ष श्री टिकेश्वर जैन जी का कुशल मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा सामने रखी और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की बात कही। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र व राज्य सरकार की जनहितैषी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने अपने-अपने विचार रखे और संगठन के विस्तार के लिए गहन मंथन किया।
इस महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक में सभी उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार साझा किए। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे इस महत्वपूर्ण बैठक में आईटी जिला सहसंयोजक मुकेश संचेती, मंडल अध्यक्ष संतोष भास्कर, मंडल अध्यक्ष, भाजयुमो रामेश्वर रामू साहू आसकरण ध्रुव, नरेंद्र नाग, गौरव शोरी, धनराज सिंह ठाकुर, आसाराम साहू, योगेश नागवंशी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे। विशेष रूप से सुशीला सिन्हा, खेती सिन्हा और उमा सिन्हा सहित मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने संगठन को मजबूती देने का संकल्प लिया।
बैठक के अंत में उपस्थित मातृशक्ति और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। पदाधिकारियों ने आह्वान किया कि हम सब मिलकर संगठन को और मजबूत बनाएंगे और भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।



