Home Blog कलेक्टर ने एनआरसी वार्ड का किया निरीक्षण, बच्चों को मिलने वाले पोषण...

कलेक्टर ने एनआरसी वार्ड का किया निरीक्षण, बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार की ली जानकारी

0

Collector inspected the NRC ward and inquired about the nutritional diet provided to the children.

स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने सिविल अस्पताल खरसिया पहुंचे कलेक्टर

Ro.No - 13759/40

सीएचसी चपले में मायनर ओटी विकसित करने के दिए निर्देश

रायगढ़, जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज खरसिया के सिविल अस्पताल तथा चपले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां व्यवस्थाओं की हकीकत जानी और अधिकारियों को आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अस्पताल में जेनेरिक दवाइयों की उपलब्धता, डॉक्टरों व स्टाफ की तैनाती तथा मरीजों को मिल रही सुविधाओं की विस्तार से जानकारी ली।
सिविल अस्पताल खरसिया में कलेक्टर ने जनरल वार्ड, प्रसूति वार्ड, लैब, ब्लड बैंक और डायलिसिस सेंटर का निरीक्षण किया। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि यहां प्रतिमाह 70 से 80 महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराया जा रहा है, जबकि प्रतिदिन 150 से 200 मरीज ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचते हैं। डायलिसिस सेंटर में अब तक 270 मरीजों का सफल उपचार किया जा चुका है।

कलेक्टर ने एनआरसी (पोषण पुनर्वास केन्द्र) का भी जायजा लिया। उन्होंने भर्ती बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति, उपलब्ध व्यवस्थाओं और दिए जा रहे पोषण आहार की जानकारी लेकर अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, आवश्यक निर्माण एवं मरम्मत कार्यों के संबंध में उन्होंने एसडीएम खरसिया को शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा।

जनसहयोग से बने पेईंग वार्ड की प्रशंसा

सिविल अस्पताल खरसिया में जनसहयोग से तैयार किए गए पेईंग वार्ड की व्यवस्था को देखकर कलेक्टर ने विशेष प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने स्थानीय नागरिकों की पहल की सराहना करते हुए कहा कि जनभागीदारी से स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलती है और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं।

चपले स्वास्थ्य केन्द्र की स्वच्छता की सराहना

चपले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने साफ-सफाई व्यवस्था पर संतोष जताया और नियमित रूप से इसी स्तर को बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मायनर ओटी को विकसित करने, पीडब्ल्यूडी के माध्यम से रिनोवेशन कार्य कराने तथा अस्पताल परिसर में पार्किंग और एम्बुलेंस रख-रखाव के लिए शेड निर्माण के निर्देश दिए। साथ ही एमएमयू हाट बाजार बस को वापस भेजने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर एसडीएम खरसिया श्री प्रवीण तिवारी, नगर पालिका अधिकारी एवं हास्पिटल के डॉक्टर एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here