Home Blog कांकेर पुलिस को मिली आधुनिक बॉडी वॉर्न कैमरों की सौगात,थानों में किया...

कांकेर पुलिस को मिली आधुनिक बॉडी वॉर्न कैमरों की सौगात,थानों में किया गया वितरण।

0

♦️कांकेर जिले में पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
♦️पुलिस मुख्यालय रायपुर से प्राप्त आधुनिक बॉडी वॉर्न कैमरों का जिले के विभिन्न थानों में वितरण किया गया।

🔷यह वितरण श्री निखिल राखेचा, पुलिस अधीक्षक
(भापुसे) कांकेर के निर्देशानुसार तथा श्री योगेश साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर के मार्गदर्शन में किया गया। वितरण से पूर्व संबंधित थाना स्टाफ को कैमरों के संचालन, तकनीकी उपयोग एवं विधिक प्रावधानों के संबंध में प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

Ro.No - 13759/40

🔷 पारदर्शिता और जवाबदेही में वृद्धि:—
बॉडी वॉर्न कैमरा ड्यूटी के दौरान निरंतर रिकॉर्डिंग करेगा, जिससे पुलिस और आम नागरिकों के बीच होने वाली कार्यवाही में पारदर्शिता बनी रहेगी। इससे किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में वस्तुनिष्ठ तथ्यों के आधार पर निर्णय लेने में सहायता मिलेगी।

🔷 सशक्त वीडियो साक्ष्य की उपलब्धता:–
कानूनी कार्यवाही, धरपकड़, जांच एवं अन्य पुलिस ऑपरेशन के दौरान प्राप्त वीडियो फुटेज साक्ष्य के रूप में उपयोग किया जा सकेगा। इससे विवेचना की गुणवत्ता में सुधार होगा तथा न्यायिक प्रक्रिया को मजबूती मिलेगी।

🔷 डिजिटलाइजेशन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम:-
बॉडी वॉर्न कैमरों के उपयोग से पुलिस कार्यप्रणाली में डिजिटल रिकॉर्ड संधारण को बढ़ावा मिलेगा। तथ्य-आधारित कार्यवाही को प्रोत्साहन मिलेगा तथा जवाबदेही सुनिश्चित होगी।

🔷 अप्रिय घटनाओं में प्रमाणिक साक्ष्य:–
किसी भी अप्रिय घटना, विवाद या अपराध की स्थिति में वीडियो फुटेज महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में उपयोगी सिद्ध होगी। दिन अथवा रात—किसी भी समय की गई कार्यवाही की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रूप से संरक्षित की जा सकेगी।

🔷 झूठे आरोपों की रोकथाम:–
ड्यूटी के दौरान की गई रिकॉर्डिंग से पुलिस पर झूठे या निराधार आरोप लगाने की प्रवृत्ति पर भी अंकुश लगेगा तथा वास्तविक स्थिति स्पष्ट रूप से सामने आ सकेगी।

🔷कांकेर पुलिस द्वारा यह पहल पुलिसिंग को आधुनिक, पारदर्शी एवं तकनीकी रूप से उन्नत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए भविष्य में भी ऐसे नवाचार जारी रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here