Home Blog कृषि विज्ञान केंद्र में जिला स्तरीय तिलहन किसान मेला का आयोजन

कृषि विज्ञान केंद्र में जिला स्तरीय तिलहन किसान मेला का आयोजन

0

District level oilseed farmers fair organized at Krishi Vigyan Kendra

उत्तर बस्तर कांकेर, 18 फरवरी 2026/ कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र सिंगारभाट के संयुक्त तत्वावधान में 16 फरवरी को जिला स्तरीय तिलहन किसान मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा क्षेत्र कांकेर के विधायक श्री आशाराम नेताम तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा तथा पूर्व सांसद श्री मोहन मंडावी उपस्थित रहे। इस दौरान तिलहन एवं दलहन फसलों की उन्नत खेती, फसल चक्र अपनाने, जैविक खेती तथा आधुनिक कृषि तकनीकों पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री नेताम ने किसानों को धान के स्थान पर तिलहन-दलहन की खेती, पशुपालन, मुर्गीपालन एवं सब्जी उत्पादन से आय बढ़ाने तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर श्री मटियारा द्वारा उपस्थित कृषकांे को विभागीय योजनाओं के साथ-साथ शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। वैज्ञानिकों एवं कृषि अधिकारियों ने तिलहन उत्पादन, जैविक खेती, कीटनाशक प्रबंधन तथा आय बढ़ाने के विभिन्न उपायों पर मार्गदर्शन दिया। इस अवसर जिला एवं जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधियों सहित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा विभिन्न विकासखंडों से आए कृषकगण उपस्थित थे।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here