Home Blog क्राइम मीटिंग आयोजित : जिला पुलिस कप्तान ने अपराध नियंत्रण एवं कानून...

क्राइम मीटिंग आयोजित : जिला पुलिस कप्तान ने अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए सख्त निर्देश।

0

🟦कांकेर पुलिस
जिला उत्तर बस्तर कांकेर
दिनांक: 07/04/2026

🟦 पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की क्राइम मीटिंग आहूत की गई। बैठक में अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं प्रभावी पुलिसिंग को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
*बैठक के दौरान निम्न बिंदुओं पर विशेष रूप से जोर दिया गया—
🔷 लंबित प्रकरणों में शीघ्र चालान प्रस्तुत कर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
🔷 महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित शिकायत पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कारवाही के निर्देश।
🔷 स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली हेतु विशेष अभियान चलाने के आदेश दिए गए।
🔷 हिस्ट्रीशीटर, निगरानी बदमाश एवं असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखते हुए आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
🔷 थाना स्तर पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
🔷 क्षेत्र में विजिबल पुलिसिंग बढ़ाने, नियमित पेट्रोलिंग करने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने एवं बीट पुलिसिंग करने निर्देश दिए गए।
🔷 सोशल मीडिया मॉनिटरिंग को सुदृढ़ कर अफवाह फैलाने वालों पर त्वरित एवं कठोर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए।
🔷 विवेचना की गुणवत्ता में सुधार करते हुए न्यायालय में दोषसिद्धि प्रतिशत बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
अंत में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्पष्ट किया गया कि अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here