दिनांक 15.08.2025
थाना कांकेर जिला उ.ब. कांकेर (छ.ग.)
गिरफ्तार आरोपीः- अंकित तारम पिता नकूल तारम उम्र 21 वर्ष निवासी गढ़पिछवाड़ी थाना कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 14.08.2025 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि अंकित तारम निवासी गढ़पिछवाडी नो की गढपिछवाडी तिराहा के पास में एक थैला में अवैध मादक पदार्थ गाजा रखा है और बिक्री करने के लिये ग्राहको का तलाश कर रहा है. मौके पर मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान गढ़पिछवाड़ी तिराहा के पास थाना काकेर पहुंचकर तस्दीक किया गया गढ़पिछवाडी तिराहा के पास अंकित तारम बड़ा मिला जो की अपने हाथ में एक सफेट, हरा रंग का प्लास्टिक का थैला रखा हुआ था जो पुलिस को देखकर अपने आधिपत्य के थैला को छुपाने का प्रयास कर रहा था,घेराबंदी कर अंकित तारम का तलाशी लेकर आधिपत्य के थैला में एक सफेद, हरा रंग का प्लास्टिक थैला के अन्दर में एक पारदर्शी झिल्ली जिसके अंदर में अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ बरामद अवैध मादक पदार्थ गाजा की पहचान रगड़कर, सुघकर कराया गया कि पहचान कार्यवाही में अकित तारम के आधिपत्य से बरामद अवैध मादक पदार्थ गाजा होना पाया गया। संदेही अंकित तारम से बरामद गांजा जैसा मादक पदार्थ को ईलेक्ट्रानिक तौल मशीन से तौल करने पर बरामद मादक पदार्थ गांजा एवं प्लास्टिक थैला झिल्ली सहित वजन 700 ग्राम, गांजा का वजन 610 ग्राम होना बताया। जो आरोपी अंकित तारम के आधिपत्य से बरामद शुदा एक सफेद, हरा रंग के प्लास्टिक थैला के अंदर पारदर्शी झिल्ली में अवैध मादक पदार्थ गांजा जिसका वजन 610 ग्राम को समक्ष गवाहों के मुताबिक जती पत्रक के जप्त कर शीलबंद किया गया। आरोपी अंकित तारम पिता नकूल तारम उम्र 21 वर्ष निवासी गढ़पिछवाड़ी थाना कांकेर के द्वारा अपराध धारा 20 (ख) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 291 धारा 20(ख) एन.डी.पी.एस.एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया उक्त आरोपी को दिनाक 14.08.2025 को 16ः20 बजे गिरफ्तार किया गया सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर, सउनि सोमेन्द्र सिंह प्रधान आरक्षक कृष्णा यादव आरक्षक अलख मरकाम, अनिल मरकाम, प्रेम सिंह आंचला, हेमंत शोरी, अनिल कुमार मरकाम एवं थाना कांकेर पेट्रोलिंग टीम सउनि तेजेश्वर कश्यप,आरक्षक देवेन्द्र मंडावी, लक्ष्मीनारायण शोरी का अहम भूमिका रहा है।



