Home Blog जामगांव के अटल चौक पर फहराया गया भाजपा का ध्वज, कार्यकर्ताओं ने...

जामगांव के अटल चौक पर फहराया गया भाजपा का ध्वज, कार्यकर्ताओं ने संकल्प के साथ मनाया 47 वां स्थापना दिवस

0

नरहरपुर । नरहरपुर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम जामगांव में आज भारतीय जनता पार्टी का 47 वां स्थापना दिवस अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ग्राम के प्रमुख अटल चौक पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में पार्टी का ध्वजारोहण किया गया और “अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा” के ऐतिहासिक संकल्प को दोहराया गया।

6 अप्रैल 1980 को शुरू हुई भाजपा की यह यात्रा आज भारतीय राजनीति का सबसे बड़ा अध्याय बन चुकी है। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के धैर्य, लालकृष्ण आडवाणी जी के संघर्ष और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र पर प्रकाश डाला। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह सफर केवल सीटों का नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति अटूट समर्पण का है।

Ro.No - 13759/40

‘अंत्योदय’ के सिद्धांत को आत्मसात कर ‘सेवा ही संगठन’ के मंत्र पर चलने का संकल्प लेते हुए सभी ने एक-दूसरे को स्थापना दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम का समापन ‘जय जोहार’ के नारों के साथ हुआ, जो स्थानीय संस्कृति और संगठन की एकजुटता का प्रतीक बना।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में सरपंच भगवती उयके, संतोष भास्कर, संजय शोरी, नरेंद्र नाग, सरस उपाध्याय, हेमंत कौशिक, कवंल मरकाम, गौरव शोरी, कवंल नाग, भुनेश्वर नायक, महेश कौशिक, लखन यादव, आकाश चौहान, नर्सिंग कौशिक, पहाड़ सिंह पोया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here