Home Blog जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 04 जुलाई को, सांसद श्री नाग होंगे मुख्य...

जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 04 जुलाई को, सांसद श्री नाग होंगे मुख्य अतिथि

0

District level school entrance festival on 04 July, MP Shri Nag will be the chief guest

उत्तर बस्तर कांकेर, 03 जुलाई 2025/ जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव शुक्रवार 04 जुलाई को पूर्वान्ह 11 बजे से पीएमश्री शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर में आयोजित किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा क्षेत्र कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर अंतागढ़ विधायक श्री विक्रम उसेण्डी, भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मण्डावी, छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, नगरपालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष श्री अरूण कौशिक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री उत्तम यादव, जनपद पंचायत कांकेर की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा ईश्वर कावड़े, उपाध्यक्ष श्री तारूणी ठाकुर, श्री राजीव लोचन सहित जिला एवं जनपद पंचायत के सदस्यगण मौजूद रहेंगे।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here