So far 7123 mm rainfall has been recorded in the district
उत्तर बस्तर कांकेर 07 अगस्त 2025/ जिले में 01 जून से अब तक कुल 7123.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक सर्वाधिक वर्षा दुर्गूकांदल तहसील में 917.2 मिलीमीटर तथा सबसे कम कांकेर तहसील में 402 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। इसी प्रकार भानुप्रतापपुर तहसील में 859.4 मिलीमीटर, चारामा़ में 621.4 मिमी., अंतागढ़ में 679.5, पखांजूर में 580.9, नरहरपुर में 540.6, सरोना में 413.1 मिलीमीटर, आमाबेड़ा में 809.1, कोयलीबेड़ा में 573.7 और बांदे में 726.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में चारामा तहसील में सबसे अधिक 12.6 मिलीमीटर और बांदे तहसील में सबसे कम 02 मिलीमीटर वर्षा आंकी गई है।
Ro.No - 13759/40



