Home Blog तेतला में मुलभुत सुविधा दिलाने जनता के बीच आये सुनीता नागे

तेतला में मुलभुत सुविधा दिलाने जनता के बीच आये सुनीता नागे

0

Sunita Nage came among the public to provide basic facilities in Tetla

पुसौर / पुसौर जनपद क्षेत्र के ग्राम तेतला, जहां के लोग कई बार जनपद अध्यक्ष रह चुके हैं इस प्रकार तेतला समुचे जनपद क्षेत्र में एक नामवर ग्राम के नाम से सुमार है वहीं कहीं नामी गिरामी हस्तियां तेतला ग्राम के विकास का वादा देकर सरपंच बने जिसे पुरा किये बगैर ही उनका कार्यकाल समाप्त हो गया जबकि यहां के लोग मुलभुत आवष्यकताओं की पुर्ति के लिये जुझ रहे हैं। तेतला ग्राम के मुख्य बस्ती सडक पर पिछले कई सालों से बहते पानी की व्यवस्था नहीं हो पाना इस बात की पुश्टी करती है। सरकार के कल्याणकारी योजना यथा पीएम आवास, षौचालय निर्माण, सामाजिक सुरक्षा पेंषन, राषन कार्ड बनाने जैसे योजनाओं के क्रियान्वयन में पक्षपात के साथ ही षासकीय निर्माण कार्यो में अनियमितता का तथ्य आये दिन उजागर होता रहा है जो राजनीतिक रसुखदारी से दबता रहा है। इस तरह के मुद्दो को लेकर जानकारी के मुताविक जनता के आग्रह पर तेतला में सरपंच बनने कई महिला प्रत्याषी चुनावी मैदान में आ चुके हैं जिसमें से एक सुनीता नागे हैं। सुनीता नागे का कहना है मुझे तेतला पंचायत के बिते कार्यकाल पर कोई टिप्पणी नहीं करना है मेरा संकल्प है कि सरपंच बनने के बाद सडक, नाली, पानी, सफाई की समुचित व्यवस्था रहेगी वहीं सुरक्षा की दृश्टि से भीड स्थानों पर सीसी केमरे, रिक्त पडी भुमि पर खेल मैदान, युवाओं में सदाचरण स्थापित हो इसके लिये ग्रंथालय की स्थापना किये जायेंगे और प्रत्येक षासकीय निर्माण कार्य पारदर्षिता पुर्ण होगी।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here