Home कांकेर थाना कांकेर में आबकारी एक्ट के 62 प्रकरणों में जप्त अवैध शराब...

थाना कांकेर में आबकारी एक्ट के 62 प्रकरणों में जप्त अवैध शराब का किया गया विधिवत नष्टीकरण

0

 

🔷 कुल 1,427.61 बल्क लीटर अंग्रेजी एवं देशी महुआ शराब नष्ट।
🔷 उजियार अभियान के तहत कांकेर पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही।

Ro.No - 13759/40

🟦मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिला उत्तर बस्तर कांकेर में चलाए जा रहे “उजियार अभियान” के तहत पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भापुसे) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार साहू के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी कांकेर मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में थाना सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट के तहत लगातार कार्यवाही की जा रही है।

🟦थाना प्रभारी श्री प्रतीक दादासाहब बनसोडे (भापुसे) के निर्देशन में समय-समय पर अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाकर कुल 62 प्रकरणों में अंग्रेजी एवं देशी महुआ शराब जप्त की गई थी। न्यायालयीन प्रक्रिया पूर्ण होने एवं माननीय न्यायालय से प्राप्त आदेश के पालन में दिनांक 16.05.2026 को सभी प्रकरणों में जप्त शराब का विधिवत नष्टीकरण किया गया।

🟦नष्टीकरण की गई शराब में 477.50 बल्क लीटर देशी महुआ शराब एवं 950.11 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब शामिल रही। इस प्रकार कुल 1,427.61 बल्क लीटर अवैध शराब का विधिवत नष्टीकरण किया गया।

🟦जप्त संपत्ति का विवरण
◽कुल प्रकरण – 62
◽देशी महुआ शराब – 477.50 बल्क लीटर
▪️अनुमानित कीमत -₹48000 /-
◽अंग्रेजी शराब – 950.11 बल्क लीटर
▪️अनुमानित कीमत -₹1,14,000 /-
◽कुल जप्त शराब – 1,427.61 बल्क लीटर
▪️अनुमानित कीमत -₹ /-1,62,000/-

👮 पुलिस टीम
उप निरीक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी, उप निरीक्षक मनोरथ जोशी, प्रधान आरक्षक दशरूराम कंवर, कृष्णा यादव तथा आरक्षक शिशुपाल शोरी, संतोष पैकरा, सदेश कोराम एवं नरेश सिंहा की सराहनीय भूमिका रही।

📢 कांकेर पुलिस की अपील
अपराध नियंत्रण पुलिस एवं जनता की साझा जिम्मेदारी है। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधों को रोक सकती है। इसी उद्देश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा संदिग्ध एवं अपराधिक गतिविधियों की सूचना देने हेतु अपराध हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 संचालित किया जा रहा है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here