Home कांकेर मोर मितान – कांकेर पुलिस अभियान अंतर्गत बीट पुलिसिंग समीक्षा एवं प्रशिक्षण...

मोर मितान – कांकेर पुलिस अभियान अंतर्गत बीट पुलिसिंग समीक्षा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

0

 

🟨 उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 बीट आरक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित।

Ro.No - 13759/40

🟥 सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने, अपराध नियंत्रण एवं आमजन से बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर।

 

🟦कांकेर पुलिस द्वारा “मोर मितान – कांकेर पुलिस” अभियान के अंतर्गत पुलिस एवं आम जनता के मध्य मधुर संबंध स्थापित करने, सामुदायिक पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने तथा अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस रक्षित केंद्र कांकेर में बीट आरक्षकों की समीक्षा एवं प्रशिक्षण बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारी, बीट प्रभारी, बीट स्टाफ सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

🟦जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा नागरिकों एवं पुलिस के बीच आपसी विश्वास एवं समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से कांकेर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीट पुलिसिंग प्रणाली को प्रभावी रूप से लागू किया गया है। इसके तहत जिले के कुल 154 ग्रामों को चिन्हांकित कर बीट प्रणाली संचालित की जा रही है। समीक्षा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 140 अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।

 

🟦समीक्षा बैठक में बीट प्रणाली के उद्देश्य, महत्व एवं कार्यप्रणाली पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। प्रत्येक बीट प्रभारी को अपने क्षेत्र में नियमित भ्रमण कर आम नागरिकों से सतत संवाद स्थापित करने, स्थानीय समस्याओं का त्वरित निराकरण करने तथा क्षेत्र में होने वाली आपराधिक, सामाजिक, साम्प्रदायिक, राजनीतिक, छात्र एवं श्रमिक गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही क्षेत्र में निवासरत नागरिकों एवं नए आगंतुकों की गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

 

🟦बैठक में बीट ड्यूटी के दौरान पुलिस रेगुलेशन के अनुरूप कार्यप्रणाली अपनाने, ग्रामों में नियमित शिविर आयोजित कर सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने तथा आमजन को साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त लंबित समंस एवं वारंटों की तामील, स्थायी वारंटियों की पतासाजी, अवैध शराब बिक्री पर त्वरित कार्यवाही, निगरानीशुदा बदमाशों की नियमित जांच तथा चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में सक्रिय पतासाजी करने के निर्देश भी दिए गए।

 

🟦बैठक के दौरान प्रत्येक बीट आरक्षक को बीटबुक का उचित एवं नियमित संधारण करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही प्रत्येक बीट प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्तियों, सरपंच, पटेल, कोटवार, जनप्रतिनिधियों, नवयुवकों एवं महिला स्व-सहायता समूहों के साथ समन्वय स्थापित कर “व्हाट्सएप ग्रुप “के माध्यम से सामुदायिक पुलिसिंग को और अधिक मजबूत करने हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

 

🟦समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न बीट आरक्षकों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों, अपराध नियंत्रण, जनसंपर्क एवं सामुदायिक पुलिसिंग से संबंधित गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 बीट आरक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे अन्य कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य करने हेतु प्रेरणा मिल सके।

 

🟦बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि यदि बीट क्षेत्र में किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध संबंधी सूचना प्राप्त होती है, तो तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर विधिसम्मत कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।साथ ही समस्त बीट आरक्षकों को अपने निर्धारित बीट क्षेत्र में सतर्क, सक्रिय एवं जिम्मेदार पुलिसकर्मी के रूप में कार्य करने का संकल्प दिलाया गया।

 

📢 कांकेर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध संबंधी सूचना तत्काल कांकेर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here