📍 थाना कोयलीबेड़ा
📍 जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)
📅 दिनांक – 14.05.2026
🔷 कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती जंगल क्षेत्र में नक्सल डम्प का खुलासा।
🔷 सुरक्षा बलों द्वारा मौके पर प्रेशर कुकर आईईडी सुरक्षित रूप से नष्ट किया गया।
🟦 घटना का संक्षिप्त विवरण :
श्री सुन्दरराज पी. (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर के मार्गदर्शन में, श्री दीपक तिवारी, डीआईजी बीएसएफ भानुप्रतापपुर तथा श्री निखिल कुमार राखेचा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक, कांकेर एवं श्री रणधीर सिंह गिल, सेनानी 40वीं वाहिनी बीएसएफ कोयलीबेड़ा के निर्देशन में जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान संचालित किया जा रहा है।
🟦 नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत थाना कोयलीबेड़ा पुलिस, डीआरजी टीम एवं बीएसएफ सुरक्षा बलों द्वारा लगातार क्षेत्र में सर्चिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 13.05.2026 एवं 14.05.2026 को थाना कोयलीबेड़ा एवं जिला कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र के ग्राम डोमांज, आमाकोल एवं गट्टाकाल के मध्य जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया नक्सल डम्प बरामद किया गया।
🟦 बरामद सामग्री में –
▪️ बीजीएल सेल – 50 नग
▪️ प्रेशर कुकर आईईडी – 02 नग (लगभग 05 कि.ग्रा. एवं 03 कि.ग्रा.)
▪️ पाइप आईईडी – 02 नग
▪️ बिजली वायर
▪️ पेट्रोल बम – 05 नग
▪️ कॉर्डेक्स वायर
🟦बरामद प्रेशर कुकर आईईडी में से एक आईईडी को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके पर ही सुरक्षित रूप से निष्क्रिय/नष्ट किया गया।
🟦 सुरक्षा बलों की सतर्कता एवं लगातार अभियान के चलते नक्सलियों की विध्वंसक गतिविधियों को विफल किया जा रहा है।
🟦 शामिल पुलिस टीम विवरण:-
◽माधो मुरारी लाल एसी BSF 40B.N,हिम्मत सिंग एसआई (जी) BSF40B.N,जे.पी. बाना इंस्पेक्टर BSF40B.N,सौरभ यादव एसआई BSF 40BN,नरेन्द्र नेताम सउनि डीआरजी चार्ली टीम।
◽अंकुश कुमार, एसी BSF40 B.N, निर्मल जांगडे, निरीक्षक थाना प्रभारी कोयलीबेड़ा, प्रकाश सिंग बिस्ट,इंस्पेक्टर BSF40B.N.,ईशरू, इंस्पेक्टर BSF 40B.N,सचिन, एसआई BSF 40BN, अनिल सिंग नेगी, एसआई BSF 40BN।
🟦 क्षेत्र में सर्चिंग अभियान लगातार जारी है।



