Home Blog उजियारा अभियान के तहत आबकारी एक्ट के कुल 158 प्रकरणों में जप्त...

उजियारा अभियान के तहत आबकारी एक्ट के कुल 158 प्रकरणों में जप्त 1561.190 बल्क लीटर अवैध शराब का किया गया विधिवत नष्टीकरण।

0

Under the ‘Ujiyara’ campaign, 1,561.190 bulk liters of illicit liquor—seized across a total of 158 cases registered under the Excise Act—were duly destroyed.

📍 थाना चारामा
📍 जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)
📅 दिनांक – 13.05.2026

Ro.No - 13759/40

🟦 लगभग ₹10 लाख /- मूल्य का देशी महुआ शराब एवं अंग्रेजी शराब को न्यायालयीन आदेशानुसार नष्ट कर पूर्ण की गई वैधानिक प्रक्रिया।
🟦अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु कांकेर पुलिस की लगातार सख्त कार्यवाही जारी।

🟥कार्यवाही का विस्तृत विवरण :-
◽जिला उत्तर बस्तर कांकेर में पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले भर में “उजियारा अभियान” संचालित किया जा रहा है। उक्त अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण एवं बिक्री पर प्रभावी रोक लगाना, समाज में नशे से होने वाले अपराधों पर नियंत्रण स्थापित करना तथा आमजन में सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना है।

◽उक्त अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी श्री सुरेश कुमार राठौर एवं थाना स्टॉफ की उपस्थिति में थाना चारामा में दर्ज विभिन्न आबकारी एक्ट के प्रकरणों में जब्त अवैध शराब को न्यायालयीन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत माननीय न्यायालय से प्राप्त आदेश के पालन में दिनांक 13.05.2026 को विधिवत नष्टीकरण किया गया।

◽नष्टीकरण कार्यवाही के दौरान थाना चारामा में पंजीबद्ध कुल 158 आबकारी एक्ट प्रकरणों में जप्त अवैध शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया, जिसमें –
➡️देशी महुआ शराब – 280.300 बल्क लीटर
▪️ अनुमानित कीमत – ₹28,030/-
➡️अंग्रेजी शराब – 1280.890 बल्क लीटर
▪️ अनुमानित कीमत – ₹9,62,167/-
➡️ कुल जप्त अवैध शराब – 1561.190 बल्क ली.
▪️ कुल अनुमानित कीमत – ₹9,90,197/-

◽कांकेर पुलिस द्वारा बताया गया कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा भविष्य में भी आबकारी एक्ट के तहत कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

📢 कांकेर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपने आसपास अवैध शराब के निर्माण, बिक्री अथवा परिवहन संबंधी किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें, ताकि ऐसे अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर वैधानिक कार्यवाही की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here