Home Blog नेशनल लोक अदालत 14 दिसम्बर को अधिवक्ता संघ की हुई बैठक

नेशनल लोक अदालत 14 दिसम्बर को अधिवक्ता संघ की हुई बैठक

0

Advocates Association meeting held on National Lok Adalat on 14 December

उत्तर बस्तर कांकेर / छत्तीसगढ़ राज्य में नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 दिसम्बर को किया जाना है। उक्त नेशनल लोक अदालत में अधिक-से-अधिक प्रकरणों के निराकरण एवं तैयारी के संबंध में प्रधान जिला न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अध्यक्ष श्री आनंद कुमार ध्रुव द्वारा अधिवक्ता संघ कांकेर में बैठक आहूत की गई। इस अवसर पर न्यायालय में लंबित प्रकरणों को अधिक से अधिक संख्या में राजीनामा के माध्यम से लोक अदालत में निराकृत करने पर भी चर्चा की गई। इस दौरान अधिवक्ताओं को सुझाव दिया गया कि वे अपने पक्षकारों के प्रकरणों को राजीनामा के आधार पर निराकृत कराए जाने के संबंध में समझाइश देने और उसे राजीनामा हेतु चर्चा करने के लिए न्यायालय समक्ष लेकरआएं। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री भास्कर मिश्र, अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी व अधिवक्तागण उपस्थित थे।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here