Meeting held regarding test exam
कांकेर । बीआरसी भवन कांकेर सभाकक्ष में जिला शिक्षा अधिकारी कांकेर अशोक कुमार पटेल की अध्यक्षता में कांकेर ब्लाक के समस्त संकुल समन्वयकों की बैठक आयोजन किया गया। बैठक में 4 दिसंबर को आयोजित होने वाले परख परीक्षा के सफल क्रियान्वयन के लिए चर्चा की गई और चयनित शालाओं के संकुल समन्वयकों को परीक्षा के दिन आने वाले एफआई को शाला तक ले जाने हेतु निर्देशित किया गया। अपार आई डी जनरेट करने एवं एफएलएन की मूल दक्षता हासिल करवाने बैठक में जिला मिशन समन्वयक रवि मिश्रा, जिला कार्यालय से एपीसी दिनेश नाग, पंकज श्रीवास्तव द्वारा चर्चा किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी कांकेर केजू राम सिन्हा द्वारा बैठक में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार, शिक्षकों की आनलाईन अवकाश, एमडीएम प्रविष्टि, न्योता भोजन, आगामी छमाही परीक्षा तैयारी पर चर्चा किया गया। बैठक में डीके भास्कर बीआरसी कांकेर, सीएसी हेमेंद्र साहसी, नीतेश उपाध्याय, लक्ष्मीकांत साहू, नंदकुमार अटभैया, रोमन जैन एवं समस्त संकुल समन्वयक उपस्थित रहे।



