Home Blog परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र जगदलपुर में प्रवेश हेतु 12 मई तक आवेदन...

परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र जगदलपुर में प्रवेश हेतु 12 मई तक आवेदन आमंत्रित

0

उत्तर बस्तर कांकेर, 05 मई 2026/ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी जो धरमपुरा जगदलपुर स्थित परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र में प्रवेश लेकर एस.एस.सी., रेलवे, व्यापम, बैंकिंग एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हो तथा जिनके माता, पिता एवं पालक की वार्षिक आय 03 लाख रुपए या उससे कम होना चाहिए। अभ्यर्थी की आयु 01 जनवरी 2026 को न्यूनतम 20 वर्ष एवं अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए तथा उनके पास स्थायी जाति प्रमाण प्रमाण पत्र होने चाहिए, ऐसे इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में राजीव युवा उत्थान योजना के अंतर्गत अंतर्गत वर्ष 2026-27 सत्र के लिए पूर्व प्रशिक्षण केंद्र जगदलपुर में प्रवेश के लिए 12 मई तक आवेदन आमंत्रित तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को जगदलपुर स्थित परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र में राजीव युवा उत्थान योजना 2019 के तहत हॉस्टल में आवास, लाईब्रेरी, समाचार पत्र एवं पत्रिकाएं आदि निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही अभ्यर्थियों को 01 हजार रूपए प्रतिमाह छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। शासकीय सेवा में कार्यरत अभ्यर्थी इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।
जगदलपुर कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार संस्था में कुल 100 सीट निर्धारित हैं, जिसमें 50 सीटें अनुसूचित जनजाति, 30 अनुसूचित जाति तथा 20 अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं। महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित रहेंगी। प्रशिक्षण की अवधि 6 माह की होगी। प्रवेश परीक्षा 17 मई को निर्मल विद्यालय जगदलपुर में प्रातः 11 से दोपहर 01 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा परिणाम 24 मई को घोषित किया जाएगा तथा दस्तावेज सत्यापन एवं काउंसलिंग 25 से 30 मई तक होगी। अंतिम चयन सूची जारी करने की तिथि 01 जून, चयनित अभ्यर्थियों का प्रवेश 02 से 06 जून तथा कक्षाएं प्रारंभ होने की तिथि 08 जून निर्धारित की गई है।
जिले के इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में भरकर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कांकेर में जमा कर सकते हैं अथवा ऑनलाइन माध्यम से https://forms.gle/BYCrdrrsg7WedGev9 में भी आवेदन कर सकते हैं।
क्रमांक/455/सुरेन्द्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here