Home Blog पश्चिम बंगाल व असम चुनाव में भारी बहुमत पर सरसीवा में भाजपा...

पश्चिम बंगाल व असम चुनाव में भारी बहुमत पर सरसीवा में भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न

0

सरसीवा- पश्चिम बंगाल एवं असम के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली बड़ी सफलता के बाद सरसीवा मंडल में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सरायपाली चौक पर भव्य आतिशबाजी कर एवं मिष्ठान वितरण कर जीत का जश्न मनाया।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई देते नजर आए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पूरी टीम पर जनता का विश्वास ही इस ऐतिहासिक जीत का कारण है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पूरी टीम को कोटि-कोटि बधाई देते हुए कहा कि यह जीत देश के विकास और विश्वास की जीत है।

Ro.No - 13759/40

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष जालान, शिवरात्रि केशरवानी, झाडूराम साहू, दुर्गेश केशरवानी, योगेश्वर साहू, श्याम साहू, नारायण साहू, सुमेश बंजारे सहित युवा मोर्चा से देवेश साहू, किसान मोर्चा से जितेन्द्र साहू, महिला मोर्चा से रमशीला साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा से कन्हैया टंडन एवं अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “जय श्रीराम” के जयघोष लगाते हुए अपनी खुशी जाहिर की और जीत का जश्न पूरे उत्साह के साथ मनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here