Home Blog पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भाजपा की जीत पर खोगापानी में...

पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भाजपा की जीत पर खोगापानी में भव्य विजय उत्सव

0

Grand Victory Celebration in Khogapani Marking BJP’s Wins in West Bengal, Assam, and Pondicherry

एमसीबी/हसदेव मंडल अंतर्गत नगर पंचायत खोगापानी के मेन मार्केट में भारतीय जनता पार्टी को पश्चिम बंगाल, असम व पांडिचेरी में मिले ऐतिहासिक जनसमर्थन के उपलक्ष्य में भव्य विजय उत्सव मनाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ आतिशबाजी की तथा मिठाइयाँ वितरित कर आमजन को बधाई दी। पूरे बाजार क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में नगर पंचायत खोगापानी के पूर्व अध्यक्ष धीरेन्द्र विश्वकर्मा, भाजपा हसदेव मंडल महामंत्री भगवान दास, मंडल उपाध्यक्ष शैलेन्द्र राय, नोवेल सिंह, बालमुकुंद, अनिल बर्मन, मोहन मिश्रा, डॉ. एम.आर. चौहान, पार्षद जितेंद्र गुप्ता, संतोष रजक, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष रंगलाल चौधरी, युवा मोर्चा जिला आईटी सेल प्रभारी सत्यम शुक्ला, शनि कुर्रे, शिवलाल चौधरी, चंदन सिंह, सोहन, दिगम्बर पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

Ro.No - 13759/40

कार्यकर्ताओं ने “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” एवं “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” के नारों से वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष धीरेन्द्र विश्वकर्मा ने कहा कि “यह जीत देश की जनता के अटूट विश्वास और भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम है। जनता ने विकास, सुशासन और मजबूत नेतृत्व को समर्थन दिया है, जो देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।”
वहीं भाजपा हसदेव मंडल महामंत्री भगवान दास ने कहा कि “पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में मिला यह जनादेश भाजपा की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता की मुहर है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास ने इस ऐतिहासिक जीत को संभव बनाया है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here