Home Blog पूर्व केंद्रीय मंत्री नें भाजपा सदस्यता अभियान का लक्ष्य किया पूरा

पूर्व केंद्रीय मंत्री नें भाजपा सदस्यता अभियान का लक्ष्य किया पूरा

0

Former Union Minister achieved the target of BJP membership campaign

MCB से भगवान दास की रिपोर्ट
MCB/पूरे देश में भाजपा करीब एक डेढ़ माह से अपना सदस्यता अभियान चला रही है जिसके तहत ऑनलाइन प्रक्रिया के द्वारा भाजपाई सदस्य अपने रेफरल कोड से लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करा रहे हैं। इसी तरह छत्तीसगढ़ में भी भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जंहा पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने अपने रेफरल आईडी से 10 हजार से ज्यादा बीजेपी के सदस्य बना कर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा मिले लक्ष्य को पूरा कर लिया हैं। विधायक रेणुका सिंह ने सदस्यता अभियान का अपना लक्ष्य पूरा होने पर क्षेत्र के देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया है और सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Ro.No - 13759/40

दरअसल, 2 सितंबर से शुरू हुए भाजपा संगठन के सदस्यता अभियान के लिए सभी नेताओं को लक्ष्य दिया गया था। छत्तीसगढ़ में अब तक 33 लाख सदस्य है। सदस्यता अभियान के तहत सांसदों को 20-20 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य वहीं विधायकों को 10-10 हजार सदस्य बनाने की लक्ष्य दिया गया है। विधायक रेणुका सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र में जनता के बीच पहुंचकर उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाते हुए भरतपुर सोनहत विधानसभा में 10 हजार से अधिक सदस्य बनवा चुकी हैं। उन्होंने समस्त कार्यकर्ताओं से अपील की है कि 15 अक्टूबर तक अभियान के तहत सदस्य बनाने कार्य करते रहे।
उक्त सदस्यता अभियान को लेकर विधायक रेणुका सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र में बहुत ही सजक दिखीं।
विधायक रेणुका सिंह स्वयं मैदान में उतरकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करती नज़र आईं। विधायक रेणुका सिंह ने भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के जनकपुर, केल्हारी, कोटडोल, सोनहत, रामगढ़, नागपुर, बरबसपुर, नई लेदरी, खोंगापानी, चैनपुर, लोहारी, सरभोका, ताराबहरा, पसौरी, उजियारपुर समेत विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर नागरिकों से संपर्क कर भाजपा से जुडने की अपील करते हुए स्वयं ही अपने रेफरल कोड से भाजपा का सदस्यता ग्रहण करवा रही है उनके इसी मेहनत के कारण आज उनका लक्ष्य पूरा हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here