Home Blog बारिश में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए गड्ढों को एनएसएस के स्वयंसेवकों ने...

बारिश में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए गड्ढों को एनएसएस के स्वयंसेवकों ने किया समतल

0

NSS volunteers filled the potholes on the national highway caused by rain

उत्तर बस्तर कांकेर 21 सितंबर 2024/ भारत सरकार युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम “स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता” 2024 के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई पंडित विष्णु प्रसाद शर्मा शा. उ.मा. विद्यालय गोविंदपुर में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि “स्वच्छता ही सेवा 2024” के अंतर्गत 54 स्वयंसेवकों में 30 बालिका एवं 24 बालकों के द्वारा स्वच्छता रैली विद्यालय से गोविंदपुर तक स्वच्छता का संदेश नारा के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया। उसके पश्चात स्वयंसेवकों ने नियमित गतिविधि के अंतर्गत गोविंदपुर सड़क के ढलान से नंदनमारा पहुंच तक बारिश के पानी से हुए बारिश के दौरान हुए बड़े-बड़े गड्ढों को गिट्टी एवं मुरूम से भरकर समतल किया तथा रोड के दोनों ओर कटीले पौधों की सफाई की। स्वच्छता रैली अभियान में शामिल विद्यार्थियों को “स्वच्छता शपथ” भी दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थी तथा शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here